Trending News

बिहार: हाजीपुर में नाव हादसा, 11 लोगों की मौत, 5 लोगों को बचाया गया सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, CJP नेता कल जंतर-मंतर जाने पर हिरासत में लिए गए थे UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी शिकायतों के लिए HPEC पोर्टल शुरू डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष बिहार: हाजीपुर में नाव हादसा, 11 लोगों की मौत, 5 लोगों को बचाया गया सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, CJP नेता कल जंतर-मंतर जाने पर हिरासत में लिए गए थे UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी शिकायतों के लिए HPEC पोर्टल शुरू डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष

महाराष्ट्र के 3.51 लाख और किसानों को कर्ज माफी का मिलेगा लाभ, सरकार ने जारी की तीसरी सूची

महाराष्ट्र सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना 2026 के तहत पात्र किसानों की तीसरी सूची जारी कर दी है।

Maharashtra Farmer Loan Waiver


Published: 12:56pm, 14 Oct 2026

महाराष्ट्र सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना 2026 के तहत पात्र किसानों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में राज्य के 3,51,192 किसानों को शामिल किया गया है। सरकार के इस कदम से किसानों को आर्थिक राहत मिलने के साथ सहकारी बैंकिंग क्षेत्र को भी लाभ होने की उम्मीद है।

राज्य के सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल ने पात्र किसानों से अपील की है कि वे अपने बकाया कृषि ऋण की जानकारी सत्यापित करें और योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नजदीकी आपले सेवा केंद्र पर आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

दो लाख रुपये तक का कृषि ऋण होगा माफ

योजना के तहत 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2025 के बीच वितरित ऐसे फसल ऋण कर्जमाफी के पात्र होंगे, जो 30 सितंबर 2025 तक बकाया थे और जिनका भुगतान 31 मार्च 2026 तक नहीं किया गया था। पात्र किसानों को अधिकतम दो लाख रुपये तक की कर्जमाफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुनर्गठित और दोबारा पुनर्गठित कृषि ऋण भी योजना के दायरे में शामिल किए गए हैं।

31.17 लाख ऋण खातों का विवरण पोर्टल पर अपलोड

सहकारिता मंत्री के अनुसार, बैंकों ने अब तक 31.17 लाख बकाया ऋण खातों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया है। वहीं, आधार प्रमाणीकरण के लिए 24.67 लाख लाभार्थियों की सूची प्रकाशित की जा चुकी है। आधार प्रमाणीकरण और आवश्यक सत्यापन पूरा होने के बाद स्वीकृत कर्जमाफी की राशि सीधे किसानों के संबंधित ऋण खातों में जमा की जाएगी। इस पहल से किसानों पर कर्ज का बोझ कम होने और सहकारी बैंकों की कृषि ऋण वसूली व्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है।

Jitendra