Trending News

मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन स्पर्द्धा के 49 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक एशियन गेम्स 2026: सतनाम स‍िंह और सलमान खान की जोड़ी ने जीता रोइंग डबल्स में ब्रॉन्ज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत IIT बॉम्बे सुसाइड केस: क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन स्पर्द्धा के 49 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक एशियन गेम्स 2026: सतनाम स‍िंह और सलमान खान की जोड़ी ने जीता रोइंग डबल्स में ब्रॉन्ज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत IIT बॉम्बे सुसाइड केस: क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट केस में SIT की जांच तेज, 12 संदिग्ध रडार पर

उत्तराखंड में NEET UG के जरिए MBBS दाखिले में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र इस्तेमाल करने के मामले में एसआईटी की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

₹45 Lakh Per MBBS Seat Deal Alleged in Fake Certificate Racket


Published: 12:27pm, 24 Sep 2026

उत्तराखंड में NEET UG के जरिए MBBS दाखिले में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र इस्तेमाल करने के मामले में एसआईटी की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस ने मामले के कथित मास्टरमाइंड रूपेश पंडित और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच टीम गिरोह के अन्य सदस्यों और सरकारी कर्मचारियों की संभावित भूमिका की पड़ताल कर रही है।

जांच में सामने आया है कि कथित मास्टरमाइंड रूपेश पंडित ने सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने के लिए प्रति अभ्यर्थी करीब 45 लाख रुपए में सौदा किया था। आरोप है कि तीन छात्राओं के परिजनों से 20-20 लाख रुपए एडवांस के रूप में लिए गए थे। बाकी रकम दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद ली जानी थी।

पुलिस के मुताबिक, अब तक चार अभ्यर्थियों के लिए एक ही स्वतंत्रता सेनानी धर्मवीर वर्मा के नाम से कथित फर्जी आश्रित प्रमाण पत्र बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। एसआईटी यह जांच रही है कि इन दस्तावेजों को तैयार कराने, आवेदन लगाने और सत्यापन प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। कॉल डिटेल, चैट, दस्तावेज और बैंक खातों से जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था, जिसमें अलग-अलग सदस्यों को अभ्यर्थी तलाशने, दस्तावेज तैयार कराने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।

मामले की जांच अब राजस्व विभाग तक भी पहुंच गई है। दो लेखपालों को निलंबित किया जा चुका है। उनके पुराने रिकॉर्ड और पूर्व शिकायतों की भी जांच की जा रही है। एसआईटी के अनुसार फिलहाल करीब 12 संदिग्ध जांच के दायरे में हैं।

Jitendra

Recent Post