Trending News

मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन स्पर्द्धा के 49 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक एशियन गेम्स 2026: सतनाम स‍िंह और सलमान खान की जोड़ी ने जीता रोइंग डबल्स में ब्रॉन्ज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत IIT बॉम्बे सुसाइड केस: क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन स्पर्द्धा के 49 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक एशियन गेम्स 2026: सतनाम स‍िंह और सलमान खान की जोड़ी ने जीता रोइंग डबल्स में ब्रॉन्ज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत IIT बॉम्बे सुसाइड केस: क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला

FSSAI स्कूलों के आसपास जंक फूड की बिक्री पर नए मानक कर रहा तैयार

देश में स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में ज्यादा नमक, चीनी और फैट वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर 2020 से रोक है। हालांकि छह साल बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि किन खाद्य पदार्थों को इस दायरे में प्रतिबंधित माना जाए। अब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसे स्पष्ट करने के लिए न्यूट्रिशन से जुड़े नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया है। नए प्रस्ताव के तहत किसी खाद्य पदार्थ पर केवल उसके नाम के आधार पर रोक नहीं लगेगी। पैकेट में मौजूद नमक, चीनी और फैट की मात्रा के आधार पर तय किया जाएगा कि उसे स्कूल और आसपास बेचा जा सकता है या नहीं।

Published: 12:36pm, 24 Sep 2026

देश में स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में ज्यादा नमक, चीनी और फैट वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर 2020 से रोक है। हालांकि छह साल बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि किन खाद्य पदार्थों को इस दायरे में प्रतिबंधित माना जाए। अब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसे स्पष्ट करने के लिए न्यूट्रिशन से जुड़े नए नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया है।

नए प्रस्ताव के तहत किसी खाद्य पदार्थ पर केवल उसके नाम के आधार पर रोक नहीं लगेगी। पैकेट में मौजूद नमक, चीनी और फैट की मात्रा के आधार पर तय किया जाएगा कि उसे स्कूल और आसपास बेचा जा सकता है या नहीं। इसलिए फिलहाल चिप्स, बिस्किट, नमकीन या कोल्ड ड्रिंक की कोई अलग प्रतिबंधित सूची नहीं है।

खाद्य पदार्थों के मूल्यांकन में ICMR की प्रोसेसिंग आधारित तीन कैटेगरी भी महत्वपूर्ण होंगी। इनमें कम प्रोसेस्ड, मीडियम प्रोसेस्ड और ज्यादा प्रोसेस्ड यानी अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड शामिल हैं। केवल किसी उत्पाद में ऊपर से विटामिन या मिनरल मिलाने भर से उसे हेल्दी नहीं माना जाएगा।

जांच सिर्फ चिप्स-बिस्किट तक सीमित नहीं रहेगी। जूस, नारियल पानी, छाछ, लस्सी, चाय और कॉफी जैसे ड्रिंक्स में भी मिलाए गए नमक, चीनी और फैट सहित कुल न्यूट्रिशन प्रोफाइल देखा जा सकता है।

फिलहाल FSSAI ने स्कूलों के लिए कोई अनिवार्य हेल्दी मेन्यू या सैंपल फूड लिस्ट तय नहीं की है। ड्राफ्ट फाइनल होने के बाद प्रतिबंधित उत्पादों की स्थिति स्पष्ट होगी और स्कूल स्टाफ को ट्रेनिंग तथा गाइडेंस दी जाएगी। ईट राइट स्कूल कार्यक्रम अभी वॉलंटरी है और 50 मीटर नियम की निगरानी राज्यों के खाद्य सुरक्षा विभागों की जिम्मेदारी होगी।

दुनिया में भी ऐसी कोशिशें हैं। चिली, मलेशिया, श्रीलंका और मैक्सिको में स्कूलों के अंदर जंक फूड पर सख्ती है, जबकि ब्रिटेन में स्कूलों के आसपास नई फास्ट-फूड दुकानों और बच्चों को लक्षित जंक फूड विज्ञापनों पर स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के उदाहरण मौजूद हैं।

Jitendra

Recent Post