Trending News

मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन स्पर्द्धा के 49 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक एशियन गेम्स 2026: सतनाम स‍िंह और सलमान खान की जोड़ी ने जीता रोइंग डबल्स में ब्रॉन्ज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत IIT बॉम्बे सुसाइड केस: क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन स्पर्द्धा के 49 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक एशियन गेम्स 2026: सतनाम स‍िंह और सलमान खान की जोड़ी ने जीता रोइंग डबल्स में ब्रॉन्ज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत IIT बॉम्बे सुसाइड केस: क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला

RRB NTPC UG Recruitment 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है

Published: 08:00am, 23 Sep 2026

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026-27 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। अधिसूचना (CEN 7/2026) के अनुसार कुल 1,688 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 13 नवंबर 2026 तक चलेगी।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कुछ पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी आवश्यक होगा। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

RRB NTPC UG भर्ती के तहत सबसे अधिक 700 पद कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC) के लिए हैं। इसके अलावा 600 पद जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, 200 पद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और 188 पद ट्रेन्स क्लर्क के लिए निर्धारित किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। उम्मीदवारों को पहले CBT-1 और CBT-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। जिन पदों पर टाइपिंग या स्किल टेस्ट लागू है, वहां यह चरण भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है। रेलवे बोर्ड के अनुसार CBT-1 में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 400 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को पूरा आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post