Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

NMC की नई सीट मैट्रिक्स जारी, MBBS सीटों में बड़ा इजाफा

मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी NMC के अपडेटेड सीट आंकड़ों के अनुसार देश में MBBS की कुल सीटें 1,36,939 से बढ़कर 1,40,214 हो गई हैं

Medical Education


Published: 15:59pm, 11 Sep 2026

मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी NMC के अपडेटेड सीट आंकड़ों के अनुसार देश में MBBS की कुल सीटें 1,36,939 से बढ़कर 1,40,214 हो गई हैं। जुलाई से सितंबर 2026 के बीच कुल 3,275 सीटों का इजाफा हुआ है। इस दौरान सरकारी सीटें 63,296 से बढ़कर 63,971 और निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें 73,643 से बढ़कर 76,243 हो गई हैं।

इस बढ़ोतरी में बिहार सबसे आगे रहा, जहां 500 MBBS सीटें बढ़ी हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 400, कर्नाटक में 350 और तमिलनाडु में 300 सीटों का इजाफा हुआ। तेलंगाना और राजस्थान में 200-200 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 150-150 सीटें बढ़ी हैं। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और असम में 100-100 सीटों की वृद्धि हुई है। जम्मू-कश्मीर में 75 सीटें बढ़ाई गई हैं। गुजरात, केरल, ओडिशा, पुडुचेरी और उत्तराखंड में 50-50 नई MBBS सीटें जोड़ी गई हैं।

कर्नाटक में 200 सरकारी और 150 निजी सीटें बढ़ी हैं, जबकि उत्तर प्रदेश की सभी 400 नई सीटें निजी कॉलेजों में जुड़ी हैं। बिहार में 100 सरकारी और 400 निजी सीटों का इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल और असम में बढ़ी सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हैं।

देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी 823 से बढ़कर 836 गई है। इस दौरान 13 नए कॉलेज जुड़े, जिनमें चार सरकारी और नौ निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। सीटों में बढ़ोतरी से NEET UG काउंसलिंग के आगामी चरणों में छात्रों के लिए प्रवेश के अवसर बढ़ सकते हैं।

Jitendra