Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

नेफेड के जरिए ट्रेनों में मिलेगा गुणवत्तापूर्ण भोजन

देश की प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को अब सहकारिता क्षेत्र से जुड़े उत्पादों का स्वाद भी मिलेगा, नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी नेफेड के माध्यम से चुनिंदा ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है

Premium Train Meals to Get a Cooperative Touch Through NAFED


Published: 13:38pm, 08 Sep 2026

देश की प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को अब सहकारिता क्षेत्र से जुड़े उत्पादों का स्वाद भी मिलेगा। नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी नेफेड के माध्यम से चुनिंदा ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर खानपान उपलब्ध कराने के साथ सहकारी संस्थाओं और किसानों के उत्पादों के लिए नया बाजार तैयार करना है।

योजना के तहत भोजन तैयार करने में दाल, चावल, मसाले, खाद्य तेल और अन्य सामग्री नेफेड तथा सहकारी नेटवर्क से उपलब्ध कराई जा सकती है। इससे गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी और उत्पादकों को रेलवे जैसे बड़े उपभोक्ता बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

प्रीमियम ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता को लेकर यात्रियों की अपेक्षाएं अधिक रहती हैं। ऐसे में सहकारी क्षेत्र से मिलने वाली प्रमाणित और बेहतर सामग्री के उपयोग से भोजन की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। भविष्य में इस मॉडल का विस्तार अन्य ट्रेनों और रेलवे खानपान सेवाओं तक भी किया जा सकता है।यह पहल सहकारिता को दैनिक उपभोग से जोड़ने के साथ किसानों और उपभोक्ताओं के बीच मजबूत बाजार श्रृंखला विकसित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Jitendra