Trending News

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन FCRA विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति में भेजने का प्रस्ताव लोकसभा से पास मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत कर्नाटक में विधानसभा सत्र की रणनीति पर मुख्यमंत्री आज मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे PM मोदी ने रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का किया विमोचन FCRA विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति में भेजने का प्रस्ताव लोकसभा से पास मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत कर्नाटक में विधानसभा सत्र की रणनीति पर मुख्यमंत्री आज मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे

एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन

AIIMS रायपुर की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सीनियर रेजिडेंट के कुल 121 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

Published: 10:00am, 12 Aug 2026

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के तौर पर करियर बनाने की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS रायपुर की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सीनियर रेजिडेंट के कुल 121 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सामान्य वर्ग के 44, ओबीसी के 37, अनुसूचित जाति के 20, अनुसूचित जनजाति के 13 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस के 7 पद शामिल हैं। भर्ती मेडिकल और सुपर स्पेशियलिटी के कई प्रमुख विभागों में की जा रही है।

इस भर्ती के तहत एनेस्थिसियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी, नेफ्रोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, रेडियो डायग्नोसिस, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन और कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन समेत कई विभागों में वैकेंसी निकाली गई है। इनमें सबसे अधिक 10 पद ट्रॉमा एंड इमरजेंसी विभाग में हैं। जनरल मेडिसिन में 8 और जनरल सर्जरी में 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी या समकक्ष पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा भी मान्य होगा। स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के पदों के लिए कम्युनिटी मेडिसिन या पीएसएम में एमडी/डीएनबी की योग्यता जरूरी है, जबकि डेंटिस्ट्री विभाग के लिए संबंधित स्पेशियलिटी में एमडीएस डिग्री मांगी गई है।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लिखित या स्क्रीनिंग परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है। अंतिम चयन इंटरव्यू और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-11 में वेतन मिलेगा। इस पद पर शुरुआती मूल वेतन 67,700 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। इसके अलावा उम्मीदवारों को नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों के साथ एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। भर्ती से संबंधित विभागवार रिक्तियों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार AIIMS रायपुर की आधिकारिक aiimsraipur.edu.in  अधिसूचना देख सकते हैं।

YuvaSahakar Desk