भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। आईटीबीपी ने सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर के कुल 282 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती अभियान में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 162 पद और मेडिकल ऑफिसर के 115 पद शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर को 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये प्रतिमाह, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर को 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रतिमाह और मेडिकल ऑफिसर को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। वहीं महिला, एससी और एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य पात्रता शर्तों से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें।


