बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी (SHS Bihar) ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के 450 पदों पर संविदा आधारित भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत गायनेकोलॉजिस्ट के 94, पीडियाट्रिशियन के 115, एनेस्थेटिस्ट के 132, एमडी मेडिसिन/फिजिशियन के 60, जनरल सर्जन के 27 और ऑर्थोपेडिक सर्जन के 22 पद भरे जाएंगे।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। गायनेकोलॉजिस्ट के लिए संबंधित विषय में MD, MS, DNB या DGO, पीडियाट्रिशियन के लिए MD, DNB या DCH और एनेस्थेटिस्ट के लिए MD, DNB या DA योग्यता जरूरी है। एमडी मेडिसिन/फिजिशियन के लिए जनरल मेडिसिन में MD या DNB, जनरल सर्जन के लिए MS या DNB तथा ऑर्थोपेडिक सर्जन के लिए संबंधित विषय में निर्धारित स्नातकोत्तर या डिप्लोमा योग्यता होनी चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पोस्टिंग के आधार पर 90 हजार रुपये से 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह तक मानदेय मिलेगा। कुछ विशेषज्ञ पदों पर जिला मुख्यालय के बाहर पोस्टिंग होने पर 1.20 लाख रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
आवेदन के लिए उम्मीदवार SHS Bihar की वेबसाइट पर जाकर Human Resources सेक्शन में उपलब्ध Advertisement No. 03/2026 खोलें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। उम्मीदवार पोस्टिंग के लिए अधिकतम तीन जिलों की पसंद भी दर्ज कर सकते हैं।


