Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में 5वीं, 7वीं और 8वीं का बदलेगा सिलेबस, 3 महीने में तैयार होंगी नई किताबें, अगले सत्र से होगा लागू

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी ने कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं के सिलेबस में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इन कक्षाओं की नई किताबें अगले तीन महीने में तैयार की जाएंगी। किताबों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा को ध्यान में रखा जाएगा।

Published: 09:00am, 08 Jul 2026

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी ने कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं के सिलेबस में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इन कक्षाओं की नई किताबें अगले तीन महीने में तैयार की जाएंगी।

एससीईआरटी ने कक्षा 5वीं और 8वीं के सभी विषयों का पाठ्यक्रम बदलने का फैसला लिया है। वहीं कक्षा 7वीं में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की किताबें नई रूपरेखा के अनुसार तैयार की जाएंगी। नई किताबों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा को ध्यान में रखा जाएगा।

नई पुस्तकों को बच्चों के सीखने के स्तर, स्थानीय जरूरतों और आधुनिक शिक्षण पद्धति के आधार पर तैयार किया जाएगा। इन किताबों में रोचक गतिविधियां, उदाहरण, अभ्यास और चित्रों के माध्यम से विषयों को आसान बनाने पर जोर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, किताबों की तैयारी 3 महीने में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अगले शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को नई पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा सकें। इस बदलाव का उद्देश्य बच्चों को रटने वाली पढ़ाई से हटाकर समझ आधारित शिक्षा की ओर ले जाना है।

शिक्षा विभाग का मानना है कि नए पाठ्यक्रम से छात्रों की बुनियादी समझ मजबूत होगी और वे बदलते समय के अनुसार बेहतर तरीके से सीख सकेंगे।

YuvaSahakar Team