Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम मोदी आज जारी करेंगे पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 18,690 करोड़ से अधिक NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम मोदी आज जारी करेंगे पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 18,690 करोड़ से अधिक NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

2028 से 10वीं में पांच मुख्य विषय और एक स्किल सब्जेक्ट

इसके साथ ही कक्षा 9वीं और 10वीं में थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू की गई है

Published: 10:46am, 30 Oct 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2028 में होने वाली कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए नई स्टडी स्कीम और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी है। नए सिस्टम के तहत छात्रों के लिए पांच मुख्य विषय अनिवार्य होंगे। इसके अलावा छात्र एक अतिरिक्त स्किल सब्जेक्ट भी चुन सकेंगे। यह स्किल सब्जेक्ट कुछ परिस्थितियों में मैथ, साइंस या सोशल साइंस में असफल होने पर पास होने में मददगार हो सकता है।

यह बदलाव उन विद्यार्थियों पर लागू होगा, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में पढ़ रहे हैं और 2028 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

CBSE की डायरेक्टर (एकेडमिक्स) प्रज्ञा एम. सिंह के अनुसार 2028 से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए वोकेशनल एजुकेशन अनिवार्य होगा। छात्र कौशल विकास से जुड़े विषय या बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए 22 स्किल सब्जेक्ट्स में से किसी एक का चयन कर सकेंगे। इसके लिए स्कूल स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन या बोर्ड परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त स्किल सर्टिफिकेट हासिल करने का विकल्प होगा।

इसके साथ ही कक्षा 9वीं और 10वीं में थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू की गई है। छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं होंगी। हालांकि मौजूदा 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीसरी भाषा का अलग पेपर नहीं होगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इंटरडिसिप्लिनरी एरिया, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मॉड्यूल नई स्टडी स्कीम का हिस्सा नहीं होंगे।

Jitendra