Trending News

गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन ,यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में गौतमबुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 लागू देश में लड़कियों के जन्म अनुपात में सुधार:हर 1000 लड़कों पर अब 930 लड़कियां कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय

चोट के चलते श्रेयंका बाहर, प्रेमा भारत की टी20 महिला विश्व कप टीम में

Published: 08:00am, 20 Jun 2026

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटील के नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टखने में आई चोट के इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप से भारतीय टीम से बाहर हो गई है। श्रेयंका की जगह भारत ने इंग्लैंड में महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप के लिए प्रेमा रावत को अपनी टीम में शामिल किया है। आईसीसी महिला टी20 विश्व की तकनीकी समिति ने श्रेयंका पाटील की जगह प्रेमा रावत को  टी20 विश्व कप के बाकी मैचो के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की इजाजत दे दी है।

महिला एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में भारत ए के विजय अभियान में प्रेमा रावत आठ विकेट लेकर दूसरी सबसे कामयाब गेंदबाज रही थी। भारत ए के बीते बरस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी 20 मैचों में प्रेमा रावत ने सात विकेट चटकाए थे।

भारत की आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप के लिए अपडेटेड टीम है :  हरमनप्रीत कौर(कप्तान),  स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, भारती फूलमाली , दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रीचारिणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह,  कांति गौड, राधा यादव  व प्रेमा रावत।

प्रेमा की जगह निकी प्रसाद भारत ए टी20  टीम में

प्रेमा को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने के चलते महिला सीनियर चयन समिति ने इंग्लैंड ए के खिलाफ सीरीज के लिए निकी प्रसाद को भारत ए टी20 टीम में और मीनू मणि को भारत ए वन डे टीम में शामिल किया है।

इंग्लैंड ए के खिलाफ भारत ए अपडेटेड महिला टी20 टीम : अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर),उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, पूर्विया वर्लेकर, जिंतीमणि कालिता, साइन ठाकोर,  सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दिया यादव, मीनू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर, निकी प्रसाद।

इंग्लैड ए के खिलाफ भारत ए अपडेटेड महिला वन डे टीम : हरलीन देयोल (कप्तान), प्रतिका रावल (उपकप्तान), प्रिया पूनिया, तनीषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, निकी प्रसाद, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिंतीमणि कालिता, साइमा ठाकोर, मीनू मणि।

YuvaSahakar Team