Trending News

दिल्ली के मालवीय नगर में दर्दनाक हादसा, होटल में लगी आग में 21 लोगों की हुई मौत डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट, विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों ने बनाया अलग गुट IIRF Ranking 2026: IIT बॉम्बे और IIM अहमदाबाद रहे नंबर-1, JNU ने देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का दर्जा हासिल किया UPPSC APS 2023 की परीक्षा में 4,240 में से एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास, खाली रह गए सभी 331 पद OSM विवाद के बाद CBSC में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया, जबकि लोखंडे प्रशांत सीताराम को नए चेयरमैन और वरुण भारद्वाज को नए सचिव पद पर नियुक्त किया गया 44 दिन की चारधाम यात्रा में 29.85 लाख तीर्थयात्रियों ने किया दर्शन JEE Advanced 2026 का आया रिजल्ट, शुभम कुमार ने किया टॉप, 56,880 उम्मीदवार रहे सफल दिल्ली के मालवीय नगर में दर्दनाक हादसा, होटल में लगी आग में 21 लोगों की हुई मौत डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के 34वें मुख्यमंत्री, जी परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट, विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों ने बनाया अलग गुट IIRF Ranking 2026: IIT बॉम्बे और IIM अहमदाबाद रहे नंबर-1, JNU ने देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का दर्जा हासिल किया UPPSC APS 2023 की परीक्षा में 4,240 में से एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास, खाली रह गए सभी 331 पद OSM विवाद के बाद CBSC में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया, जबकि लोखंडे प्रशांत सीताराम को नए चेयरमैन और वरुण भारद्वाज को नए सचिव पद पर नियुक्त किया गया 44 दिन की चारधाम यात्रा में 29.85 लाख तीर्थयात्रियों ने किया दर्शन JEE Advanced 2026 का आया रिजल्ट, शुभम कुमार ने किया टॉप, 56,880 उम्मीदवार रहे सफल

CBSE में बड़ा फेरबदल: प्रशांत लोखंडे बने नए चेयरमैन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी

प्रशांत लोखंडे, जो 2001 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी हैं, इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे

Published: 10:46am, 03 Jun 2026

केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी प्रशांत सीताराम लोखंडे को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वहीं 2008 बैच के भारतीय सूचना सेवा (IIS) अधिकारी वरुण भारद्वाज को बोर्ड का नया सचिव बनाया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब CBSE ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से जुड़े कथित अनियमितताओं के विवाद में घिरा हुआ है।

प्रशांत लोखंडे, जो 2001 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी हैं, इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने राहुल सिंह की जगह ली है, जिन्हें अब कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

वहीं वरुण भारद्वाज इससे पहले शिक्षा मंत्रालय में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने हिमांशु गुप्ता का स्थान लिया है, जिनकी “समयपूर्व वापसी” उनके मूल कैडर गृह मंत्रालय में प्रशासनिक आधार पर कर दी गई है।

OSM सिस्टम पर उठे सवाल

CBSE ने इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए पहली बार डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम लागू किया था। इसके तहत परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियों का मूल्यांकन किया, जबकि पहले फिजिकल कॉपियों की जांच होती थी।

हालांकि इस नई व्यवस्था को लेकर कई छात्रों और अभिभावकों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि OSM सिस्टम में तकनीकी खामियां, मूल्यांकन में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी रही। इसके अलावा स्कैनिंग और डिजिटल मूल्यांकन का ठेका एक विवादित निजी कंपनी को दिए जाने पर भी विवाद गहरा गया है।

जांच के लिए बनाई गई समिति

सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति गठित की है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस समिति की अध्यक्षता क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) की अध्यक्ष सुश्री एस. राधा चौहान करेंगी। बढ़ते विरोध के बीच CBSE ने आज पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए वेबसाइट भी खोल दी है। यह सुविधा 6 जून मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेगी। CBSE ने स्पष्ट किया है कि केवल वे छात्र ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं जिन्होंने पहले से अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां प्राप्त कर ली हैं।

YuvaSahakar Desk