Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

UPSSSC Exam Calendar 2026 : जून से शुरू होंगी बड़ी भर्ती परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

जून महीने में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती के लिए मेडिकल परीक्षा 15 से 20 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी

Published: 15:54pm, 03 Jun 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 के परीक्षा कैलेंडर में जून महीने से होने वाली कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं और मेडिकल टेस्ट की तिथियां जारी कर दी हैं। आयोग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार जून से सितंबर तक विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ेगी।

जून महीने में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती के लिए मेडिकल परीक्षा 15 से 20 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 29 जून को फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (PET-2025) और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संयुक्त संवर्ग मुख्य परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी। वहीं BCG टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा 30 जून को होगी।

जुलाई में भी कई अहम परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। 12 जुलाई को असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा और दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय शिक्षक संवर्ग मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। इसके अलावा असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा 26 जुलाई को कराई जाएगी।

अगस्त में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C मुख्य परीक्षा 9 अगस्त को होगी, जबकि संयुक्त अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

सितंबर महीने में दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं होंगी। आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (PET-2025) 20 सितंबर को तथा फॉरेस्ट गार्ड एवं वाइल्ड लाइफ गार्ड मुख्य परीक्षा (PET-2025) 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट या संशोधन की जानकारी समय पर मिल सके।

YuvaSahakar Desk

Recent Post