Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

UP PGT परीक्षा परिणाम 2026 जारी, 2253 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

सफल उम्मीदवार अपने साक्षात्कार की निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे

Published: 12:09pm, 03 Jun 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता (PGT) भर्ती परीक्षा 2022 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 18 विषयों के लिए कुल 624 पदों पर आयोजित इस भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। अब चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

आयोग ने बताया कि विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत प्रवक्ता संवर्ग के विभिन्न विषयों की लिखित परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 1,92,934 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा का परिणाम 2 जून 2026 को जारी किया गया।

18 विषयों का परिणाम घोषित

जिन विषयों के लिए परिणाम जारी किया गया है उनमें भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, कला और हिंदी शामिल हैं।

आयोग के अनुसार सभी विषयों में मिलाकर कुल 2253 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

इंटरव्यू की जानकारी वेबसाइट पर होगी उपलब्ध

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विषयवार और श्रेणीवार इंटरव्यू शेड्यूल के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश 3 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को यह सूचना उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया

सफल उम्मीदवार अपने साक्षात्कार की निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रहें।

YuvaSahakar Desk

Recent Post