Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

EMRS के 436 जनजातीय छात्रों ने NEET-UG 2026 में रचा इतिहास

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के 436 जनजातीय छात्रों ने NEET-UG 2026 में सफलता हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है

EMRS Students Mark Historic NEET-UG Success with 436 Qualifiers


Published: 16:42pm, 07 Sep 2026

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के 436 जनजातीय छात्रों ने NEET-UG 2026 में सफलता हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 344 छात्र सफल हुए थे। इस बार सफल छात्रों की संख्या में 26.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ ही वर्षों में EMRS छात्रों के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव आया है। 2023 में एक भी छात्र NEET में सफल नहीं हुआ था, जबकि 2024 में केवल छह छात्रों ने परीक्षा पास की थी। अब यह संख्या बढ़कर 436 तक पहुंच गई है।

राज्यवार प्रदर्शन में गुजरात 117 सफल छात्रों के साथ शीर्ष पर रहा। छत्तीसगढ़ के 90, मध्य प्रदेश के 66, ओडिशा के 36 और तेलंगाना के 32 छात्रों ने सफलता हासिल की। काउंसलिंग के बीच कम से कम 27 छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश भी मिल चुका है।

EMRS में डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर आधारित मॉक टेस्ट, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन कोचिंग और JEE-NEET तैयारी के लिए विशेष सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह सफलता बताती है कि दूरदराज के जनजातीय क्षेत्रों में बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन मिलने पर विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

Jitendra