Trending News

मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन स्पर्द्धा के 49 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक एशियन गेम्स 2026: सतनाम स‍िंह और सलमान खान की जोड़ी ने जीता रोइंग डबल्स में ब्रॉन्ज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत IIT बॉम्बे सुसाइड केस: क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों में महिला भारोत्तोलन स्पर्द्धा के 49 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत पदक एशियन गेम्स 2026: सतनाम स‍िंह और सलमान खान की जोड़ी ने जीता रोइंग डबल्स में ब्रॉन्ज ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत IIT बॉम्बे सुसाइड केस: क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों के बयान दर्ज किए बिहार में 1799 दारोगा पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, अभ्यर्थियों की मांग के बाद सम्राट सरकार ने किया फैसला

अभिषेक व दिलप्रीत के दो-दो गोल से भारतीय पुरुष हॉकी टीम की द. कोरिया पर बड़ी जीत

स्ट्राइकर अभिषेक नैन और दिलप्रीत सिंह के परस्पर तालमेल वाले खेल और दो दो गोल, सुखजीत सिंह व शिलानंद लाकरा के बेहतरीन एक एक मैदानी गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन भारत ने जवाबी हमलों पर यकीन रखने वाली दक्षिण कोरिया को कावासाकी जूको स्टेडियम, काकामिगहारा में एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी के पूल ए के अपने तीसरे मैच में बृहस्पतिवार को 8-2 से हरा कर लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान बढ़ाने की ओर कदम बढ़ा लिए। भारत की एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब सबसे अहम मैच में शनिवार को जापान पर जीत के साथ पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल करने उतरेगी।

स्ट्राइकर अभिषेक नैन और दिलप्रीत सिंह के परस्पर तालमेल वाले खेल और दो दो गोल, सुखजीत सिंह व शिलानंद लाकरा के बेहतरीन एक एक मैदानी गोल की बदौलत मौजूदा चैंपियन भारत ने जवाबी हमलों पर यकीन रखने वाली दक्षिण कोरिया को कावासाकी जूको स्टेडियम, काकामिगहारा में एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी के पूल ए के अपने तीसरे मैच में बृहस्पतिवार को 8-2 से हरा कर लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान बढ़ाने की ओर कदम बढ़ा लिए। भारत की एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब सबसे अहम मैच में शनिवार को जापान पर जीत के साथ पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल करने उतरेगी।
केसरिया जर्सी पहन कर खेलने उतरी विजेता भारतीय टीम के लिए खासी उमस के बीच खेले गए  इस मैच में कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह और राजिंदर सिंह ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर एक एक गोल किया। भारत ने आखिरी के दो क्वॉर्टर में एम्सतलीवन (नीदरलैंड) में पुरुष हॉकी विश्व कप मैच इंग्लैंड के खिलाफ मैच की तरह 2-1 बढ़त लेने के बाद इसे और बढ़ाने की बजाय इसे बरकरार रखने की सी कोशिश में मैच गंवा दिया। बृहस्पतिवार को भारत की किस्मत अच्छी थी की दक्षिण कोरिया को चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के शुरू के सात मिनट में लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर मिले उन पर गोलरक्षक मोहित शशिकुमार ने अच्छे बचाव किए। दक्षिण कोरिया ने इसी दबाव का लाभ उठाया और तीसरे क्वॉर्टर के खत्म होने से तीन मिनट पहले  जाहो किम ने फुलबैक संजय व खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले योंग बाक किम ने जुगराज सिंह की ढील का लाभ उठा कर दो मैदानी गोल का भारत की जीत का अंतर कम कर दिया।
स्ट्राइकर अभिषेक नैन, शिलानंद लाकरा और दिलप्रीत सिंह के परस्पर तालमेल वाले खेल की बदौलत भारत ने आक्रामक अंदाज में आगाज किया। अभिषेक के दाएं से डी के भीतर बढ़िया पास पर शिलानंद लाकरा ने तेज फ्लिक से गोल कर भारत का मैच के चौथे मिनट में खाता।  सुखजीत सिंह ने पांच मिनट बाद मंदीप के लंबे पास पर डी के भीतर गेंद संभाली और बढ़िया मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के लंबे स्लैप शॉट पर दो मिनट बाद मंदीप सिंह ने जैसे ही  डी के भीतर गेंद को लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो दक्षिण कोरिया की रक्षापंक्ति ने डी के भीतर बाधा पहुंचाई और इस पर मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर को खुद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दक्षिण कोरियाई गोलरक्षक जाईहान किम  के बाए से तेज फ्लिक से गोल कर भारत को 3-0से आगे कर दिया।
शिलानंद लाकरा ने बाएं से मनप्रीत सिंह के पास पर डी के भीतर गेंद संभाली और अभिषेक नैन की ओर बढ़ा दी और उन्होंने तेज वॉली जमा भारत को पहला क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले गोल कर भारत को 4-0से आगे कर दिया। दक्षिण कोरिया ने दूसरे क्वॉर्टर के शुरू में अपनी पूरी ताकत अपने किले की चौकसी लगा कर अभिषेक नैन, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह को शुरू के करीब दस मिनट तक और गोल नहीं करने दिया। मंदीप सिंह मैच के 26 वें मिनट में बाएं से गेंद को लेकर निकले और डी में पहुंचे दिलप्रीत सिंह के लिए स्लैप शॉट से गेंद बढ़ाई और उन्होंने तेजी से गेंद को फ्लिक कर गोल में डाल मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत की बढ़त 5-0 कर दी। भारत की टीम पहले हाफ की समाप्ति पर 5-0से आगे था।

दिलप्रीत सिंह ने तीसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में दाएं से मंदीप सिंह के पास पर डी के भीतर तेज शॉट जमा अपना मैच का लगातार दूसरा गोल कर भारत को 6-0से कर दिया।  विवेक सागर, शिलानंद लाकरा के बढ़िया अभियान पर अभिषेक नैन ने राज कुमार पाल से डी के भीतर मिली गेंद पर दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक जाईहान किम  को छका मैच के 38 वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 7-0 से आगे कर दिया। तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से तीन पहले खेल के रुख के उलट  दक्षिण कोरिया के जाहो किम ने बाएं से एरियल बॉल डी में संभाली और भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा फुलबैक संजय को छका गोल स्कोर 1-7 कर दिया। भारत तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने तक 7-1 से आगे था। दक्षिण कोरिया को चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के शुरू के पांच मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन भारत के गोलरक्षक मोहित शशिकुमार ने अच्छे बचाव किए लेकिन खेल खत्म होने से आठ मिनट योंग बाक किम ने जर्मनप्रीत सिंह को गच्चा दे तेज वा़ी जमा गोल कर स्कोर2-7 कर दिया। भारत को खेल खत्म होने से कुछ ही क्षण पहले तीन पेनल्टी कॉर्नर और मिले लेकिन  आखिरी मिनट में मिले आखिरी पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिकर राजिंदर सिंह ने गोल कर भारत को 8-2  से मैच जिता दिया।

विवेक सागर को 200 मैच खेलने पर हॉकी इंडिया ने दी बधाई

भारत के लिए 2018 में सीनियर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी करियर का आगाज करने वाले 26 बरस के नौजवान आक्रामक सेंटर हाफ ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी मैच में खेलने उतरने के साथ देश के लिए 200 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाले खिलाडी बन गए। भारत के लिए 1975 के हॉकी विश्व कप फाइनल में विजयदाई गोल करने वाले दद्दा ध्यानचंद के सबसे काबिल बेटे अशोक कुमार सिंह के शागिर्द भारत की 2020 में जापान व  2024 में पेरिस ओलंपिक में कांसा जीतने वाली टीम के साथ 2023 में हांगजू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2018 में जकार्ता में एशियाई खेलों में रजत तथा 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों और 2018 में ब्रेडा में आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने वाली टीम के अहम सेंटर हाफ रहे। 2021 में अर्जुन अवार्ड से नवाजे जा चुके विवेक सागर प्रसाद को उनके 200 वें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने पर केसरिया जर्सी भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने बृहस्पतिवार को दी।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, ‘विवेक सागर प्रसाद को भारत के लिए 200 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने पर बधाई देने के साथ मैं यह कहूंगा कि यह उनकी निरंतरता, प्रतिबद्धता और भारतीय हॉकी के लिए जुनून का  प्रमाण है। मैं उन्हें भविष्य में हॉकी में उनके और सुनहरे की कामना करता हूं।’
वहीं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा,‘विवेक सागरा का भारत के लिए सीनियर हॉकी में 200 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेलना भारतीय हॉकी व हॉकी इंडिया के लिए गौरव का क्षण है। यह विवेक की हॉकी यात्रा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में उनकी मेहनत, अनुशासन का नतीजा है।

YuvaSahakar Team