Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

यूपीएसएसएससी में 929 ASO-ARO पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के 929 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Published: 13:06pm, 22 Apr 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के 929 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में पद भरे जाएंगे। इनमें अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी प्रभाग, राज्य कर विभाग, वन विभाग, प्रशिक्षण एवं रोजगार निदेशालय, योजना संस्थान, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारी समितियां और वित्तीय योजना जैसे विभाग शामिल हैं। अलग-अलग श्रेणियों में सामान्य और विशेष भर्ती के पद निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास गणित, सांख्यिकी, वाणिज्य या अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान भी जरूरी है, जैसे ‘O’ लेवल डिप्लोमा या एक साल का कंप्यूटर कोर्स। उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा के अनुसार न्यूनतम आयु 21 वर्ष और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, एससी/एसटी उम्मीदवार 45 वर्ष तक और ओबीसी उम्मीदवार 43 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रादेशिक सेना में कम से कम 2 साल का अनुभव या NCC ‘B’ सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले UPSSSC की वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन से लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

YuvaSahakar Team