Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, तीसरे ODI में भारत U-19 ने 4 विकेट से रौंदा

इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 86 रन ठोक डाले। महज 14 साल की उम्र में वैभव ने अपनी विस्फोटक पारी में 6 चौके और 9 छक्के जड़कर इंग्लिश गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया।

भारत के 14 बरस के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इंग्लैंड में जमकर आग उगल रहा है। वैभव ने भारत अंडर 19 की तरफ से खेलते हुए पांच यूथ वन डे मैचों की सीरीज के तीसरे वन डे में मात्र 20 गेंदों में अर्धशतक ठोंक दिया। वैभव द्वारा लगाए गए इतिहास के तीसरे सबसे तेज अर्द्धशतक की बदौलत भारत अंडर 19 ने इंग्लैंड अंडर 19 को नॉर्थम्पटन में बुधवार रात छह विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए थॉमस रेव के मात्र 44 गेंदों में 76 रन तथा सलामी बल्लेबसाज बेन डाकिंस के 61 गेंदों में एक छक्के और 8 चौकों की मदद से बनाए 62 व इसाक मोहम्मद के 41 रन की बदौलत बारिश के कारण 40 -40 ओवर में छह विकेट पर 268 रन बनाए। बेन मेज ने 31 रन बनाए।  इग्लैंड ने 6.3 ओवर में 35 रन के भीतर चार विकेट खो दिए। रेव ने इंग्लैंड की पारी के अंतिम ओवर में 21 रन बनाए। ऑफ स्पिनर कनिष्क चौहान (3/30)  भारत अंडर 19 के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के मात्र 31 गेंदो पर 9 छक्कों और छह चौकों की 86 रन की तूफानी पारी तथा कनिष्क चौहान (43 रन, 42 गेंद, एक छक्का, छह चौके) व आरएस अंबरीश (अविजित 31, 30 गेंद, एक चौका, तीन चौके) के बीच सातवें विकेट की 75 रन की अटूट भागीदारी की बदौलत भारत अंडर 19 ने 34.3 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बनाकर मैच जीत लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैड अंडर 19 टीम के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। वैभव आठवें ओवर में दूसरे बल्लेबाज के रूप में 111 रन के स्कोर पर अलेक्जेंडर वेड की गेंद को उड़ाने की कोशिश में मूर्स को कैच थमा आउट हुए। विहान मल्होत्रा ने 34 गेंदों में 46 रन बनाए। मल्होत्रा सहित भारत ने छह आवर में 30 रन के भीतर तीन विकेट खोए। सूर्यवंशी ने स्पिनर अल्बर्ट की गेंद को उड़ाकर मल्होत्रा के साथ मात्र 16 गेंदों में 50 रन की भागीदारी की और इसमें उनके जोड़ीदार का योगदान मात्र 5 रन का रहा, मौलयराज सिंह चावला बिना कोई रन बनाए आउट हुए। राहुल कुमार (27) ने अलेक्स ग्रीन की गेंद पर छक्का उड़ाया और मल्होत्रा के साथ 46 रन जोड़े।

YuvaSahakar Desk

Recent Post