Trending News

पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना भारत नई दिल्ली में 5वीं BIMSTEC राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक की मेजबानी करेगा हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए छह हफ्ते सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना भारत नई दिल्ली में 5वीं BIMSTEC राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक की मेजबानी करेगा हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए छह हफ्ते सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

बिना CUET भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में ले सकते हैं एडमिशन, इन कोर्सेज में मिलेगी डिग्री

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL), कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) और नॉन-कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के जरिए बिना CUET भी विभिन्न कोर्सों में प्रवेश लिया जा सकता है

Published: 15:50pm, 16 Jul 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में रेगुलर अंडरग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) अनिवार्य है। हालांकि जिन छात्रों का CUET स्कोर कम रहा है या जो किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, उनके लिए भी डीयू में पढ़ाई का मौका मौजूद है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL), कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) और नॉन-कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के जरिए बिना CUET भी विभिन्न कोर्सों में प्रवेश लिया जा सकता है।

DU SOL: बिना एंट्रेंस सीधे मिलेगा एडमिशन

डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन के कई कोर्स बिना CUET के उपलब्ध हैं। यूजी कोर्सों में दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर और पीजी कोर्सों में ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर दिया जाता है। यहां पढ़ाई डिस्टेंस मोड में होती है और सप्ताहांत (शनिवार या रविवार) को डीयू के चुनिंदा कॉलेजों में कक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

COL में प्रोफेशनल और सर्टिफिकेट कोर्स का विकल्प

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) के तहत छात्र प्रोफेशनल, वोकेशनल और शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सों की अवधि एक महीने से लेकर एक वर्ष तक होती है। अधिकांश कोर्सों में दाखिला 12वीं के अंकों और ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाता है।

NCWEB: सिर्फ दिल्ली की छात्राओं के लिए

नॉन-कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) केवल दिल्ली की महिला अभ्यर्थियों के लिए है। यहां बिना CUET के 12वीं के ‘बेस्ट फोर’ विषयों के अंकों के आधार पर प्रवेश मिलता है। इसकी कक्षाएं भी सप्ताहांत में डीयू के चयनित कॉलेजों में लगती हैं।

24 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पूरा शेड्यूल

डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (DDCE) के तहत SOL और COL के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है। पहली कट-ऑफ 27 जुलाई को जारी होगी, जबकि 28 से 30 जुलाई तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 1 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक फीस जमा करनी होगी। इसके बाद 3 अगस्त, 10 अगस्त और 17 अगस्त 2026 को क्रमशः दूसरी, तीसरी और स्पेशल कट-ऑफ जारी की जाएगी।

इस साल शुरू होंगे दो नए कोर्स

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से SOL में MBA (Healthcare) और B.Sc. (Hons.) Computer Science जैसे दो नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एडमिशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पोर्टल पर WhatsApp API इंटीग्रेशन की सुविधा भी जोड़ी गई है। अब छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP और एडमिशन से जुड़े जरूरी अपडेट सीधे WhatsApp पर मिलेंगे।

YuvaSahakar Desk