Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

यूपी में 12,405 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए

Published: 13:43pm, 29 Oct 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस भर्ती के तहत कुल 12,405 पदों पर सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। अब योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

इस भर्ती अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों और संबद्ध प्राथमिक गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 12,405 पदों में से 11,508 पद शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के लिए और 897 पद संबद्ध प्राथमिक गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के लिए निर्धारित हैं। श्रेणीवार रिक्तियों में सामान्य वर्ग के 5,124, ओबीसी के 3,233, ईडब्ल्यूएस के 1,123, एससी के 2,727 और एसटी के 198 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता भी अनिवार्य है। इसमें बेसिक टीचर सर्टिफिकेट (BTC), प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed.), दो वर्षीय BTC उर्दू या स्पेशल BTC, विशेष शिक्षा में आरसीआई से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय डिप्लोमा और प्रारंभिक शिक्षा में चार वर्षीय स्नातक डिग्री (B.El.Ed.) जैसी योग्यताएं शामिल हैं। एनसीटीई विनियमों के अनुसार निर्धारित अन्य योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थी भी आधिकारिक नियमों के तहत पात्र हो सकते हैं।

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क और कितनी मिलेगी सैलरी?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस सहित संबंधित अन्य श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क देना होगा।

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतनमान मिलेगा। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते भी देय हो सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। ओटीआर पूरा नहीं करने वाले अभ्यर्थी पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करके विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत भर्ती लिंक खोलें और आवेदन फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk