Trending News

सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का देशभर में असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है

Published: 11:26am, 29 Oct 2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। वहीं दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के इस बदलाव का असर तापमान और जनजीवन पर भी पड़ने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश तट से गुजरने के बाद कमजोर हुआ तूफान

बताई गई जानकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के आंध्र प्रदेश तट से गुजरने के बाद इसकी तीव्रता में कमी आई है। हालांकि इससे जुड़े मौसम तंत्र के कारण पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अगले 48 घंटों में सिस्टम के उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना जताई गई है।

यूपी-बिहार से ओडिशा तक बारिश का खतरा

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और ओडिशा के आंतरिक क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी इलाकों और सिक्किम में भी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का जोखिम बढ़ सकता है।

दिल्ली-NCR में बारिश से गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली। नोएडा के सेक्टर-120 समेत सेक्टर-12, 117, 119, 121 और 62 में बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और शुक्रवार को 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले दो दिनों में तापमान 3-5 डिग्री गिरने से ठंड का अहसास बढ़ेगा।

YuvaSahakar Desk