Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 में 8.78 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

एनटीए के मुताबिक, कुल 1,86,144 अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क भुगतान अभी लंबित है

Published: 11:46am, 29 Oct 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को बताया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए अब तक 8.78 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, 6.92 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा शुल्क का भुगतान भी पूरा कर लिया है। एजेंसी के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

एनटीए के मुताबिक, कुल 1,86,144 अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क भुगतान अभी लंबित है। इनमें 1,45,888 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के साथ-साथ शुल्क भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की है। इसके अलावा 7,512 अभ्यर्थियों ने अपनी तस्वीरें और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं, लेकिन फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। वहीं, 32,744 उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म जमा कर दिया है, लेकिन परीक्षा शुल्क का भुगतान अब तक नहीं किया है।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकरण करा लेना पर्याप्त नहीं है। अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरने, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और परीक्षा शुल्क जमा करने सहित सभी आवश्यक चरण पूरे करने होंगे। इसके बाद उन्हें अपनी पुष्टि पर्ची यानी कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना चाहिए। यह पर्ची आवेदन प्रक्रिया पूरी होने का महत्वपूर्ण प्रमाण होती है।

डिजिलॉकर के माध्यम से ऐसे करें पहचान का सत्यापन

एनटीए ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डिजिलॉकर के माध्यम से पहचान सत्यापित करने की सुविधा का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके लिए अभ्यर्थी आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का विकल्प चुन सकते हैं।

उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद पहचान सत्यापन वाले अनुभाग में उपलब्ध दस्तावेजों में से किसी एक का चयन करना होगा। डिजिलॉकर के माध्यम से पहचान प्रमाणित करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने व्यक्तिगत विवरण की जांच करनी होगी और आवश्यक जानकारी का सत्यापन पूरा करना होगा।

YuvaSahakar Desk