Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

हर्षित की जगह यश अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज व एशियाड के लिए भारतीय टीम में

विदर्भ के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को सीनियर पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने फिलहाल चोट से उबरने में जुटे तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू हो रही तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज और इसी महीने आईची-नगोया (जापान) में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया है। साथ ही अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है।

विदर्भ के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को सीनियर पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने फिलहाल चोट से उबरने में जुटे तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू हो रही तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज और इसी महीने आईची-नगोया (जापान) में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया है। साथ ही अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है।

नीतिश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की तरह बुमराह को इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी 20 मैचों की सीरीज के लिए फिट घोषित किए जाने की शर्त पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था। अब इन तीनों को ही अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर यहां अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हो रही तीन टी20 अंतर्राष्टीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। भारत की जो टीम अफगानिस्तान के खिलाफ यहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी और वही टीम जापान में होने वाले एशियाई खेलों में खेलने जाएगी। भारत की पुरुष क्रिकेट टीम जापान में एशियाई खेलों में अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को क्वॉर्टर फाइनल खेल कर करेगी जबकि समीफाइनल 1 अक्टूबर को और फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

तेज गेंदबाज हर्षित राणा बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सिलेंस (सीओई) में बढ़िया ढंग से फिट होने में जुटे हैं। हर्षित राणा अभ्यास करते हुए 7 जून को मांसपेशी में आए खिंचाव के चलते भारतीय टीम से बाहर हो गए थे। यश ठाकुर ने जुलाई ,2026 में  भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर उसके खिलाफ अपने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था। यश ने 50 मुश्ताक अली ट्रॉफी मैचों में खेलते हुए 7.04 रन की इकोनमी के साथ 81 विकेट चटकाए। यश ठाकुर ने भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ उसके घर में अपने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया और दोनों मैचों दो दो विकेट चटकाए। यश मध्य क्षेत्र के लिए पूर्व क्षेत्र के खिलाफ दिलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेले और पहली  पारी में तीन विकेट चटकाए ,जिसमें उूसरी पारी में इशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के विकेट चटकाए। यश आईपीएल में लखनउ सुपर जायंटस और पंजाब किंग्स के लिए दो दो सीजन खेले।

भारत की अफगानिस्तान के तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों और एशियाई खेलों के लिए अपडेटेड टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान),  तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

YuvaSahakar Team