Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

चिन्नास्वामी स्टेडियम,में खेले जाने वाले महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप के मैच अब डीवाई पाटील स्टेडियम नवी मुंबई में

फाइनल कोलंबो या नवी मुंबई में, पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो

Published: 12:02pm, 23 Aug 2025

बेंगलुरू के एम चिन्नासवामी स्टेडियम के उपलब्ध न होने पर अब डीवाई पाटील स्टेडियम, नवी मुंबई आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के तीन लीग मैचों, एक सेमीफाइनल व संभवत: फाइनल सहित पांच मैचों की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट के इन मैचों की तारीखें-30 सितंबर से 2 नवंबर  तक अन्य मैच स्थलों एसीए स्टेडियम(गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम( इंदौर), एसीसी-वीडीसीए स्टेडियम(विशाखापट्टनम) और आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो तक पूर्ववत वही रहेंगी। आईसीसी महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप 2025 का फाइनल कोलंबो अथवा नवी मुंबई को 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेला जाएगा।पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी अथवा कोलंबो मे 29 अक्टूबर को और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को नवीं मुंबई में होगा।  इसमें कुल आठ टीमें शिरकत करेंगी। उदघाटन मैच भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

भारत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ मैच कोलंबो में इसलिए रखा गया है क्योंकि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों मुल्क एक दूसरे की धरती पर नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तान की महिला टीम की फाइनल में पहुंचने की संभावना बेहद कम है और यदि वह फाइनल में पहुंचती है तो फिर वह कोलंबो में ही खेलेगी।

आईसीसी के अध्यक्ष श्री जय शाह ने मैच के नए स्थान की घोषणा पर संतोष जताते हुए इसे महिला क्रिकेट के आदर्श स्थान बताया। जय शाह ने कहा, ‘नवी मुंबई हाल ही के वर्षों में महिला क्रिकेट का असल घर बनकर उभरा है। नवी मुंबई को अंतर्राष्ट्रीय मैचों औार महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग मैचों के दौरान गजब का समर्थन मिला। इस मैदान का माहौल खिलाड़ियों और प्रशंसकों में जोश भर देने वाला था। मुझे पूरा विश्वास है कि यही ऊर्जा भारत में 12 बरस हो रहे आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के बड़े मैचों  में भी दिखेगी। हम महिला क्रिकेट की इस यात्रा के अहम मोड़ पर खड़े है। 2025 के इस महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप को उन निर्णायक मील के पत्थरों में से एक के रूप में याद किया जा सकता है, जिसने न केवल भारत में बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में क्रिकेट के भविष्य को आकार दिया।

आईसीसी महिला वन डे क्रिकेट विश्व कप के मैचों का कार्यक्रम (सभी मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 3 बजे से)।
30 सितंबर: भारत वि श्रीलंका, गुवाहाटी,
1 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि न्यूजीलैंड, इंदौर
2 अक्टूबर : बांग्लादेश वि पाकिस्तान, कोलंबो
3 अक्टूबर : इंग्लैंड वि दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी
4 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि श्रीलंका, कोलंबो
5 अक्टूबर : भारत वि पाकिस्तान , कोलंबो।
6 अक्टूबर : न्यूजीलैंड वि दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
7 अक्टूबर: इंग्लैंड वि बांग्लादेश, गुवाहाटी
8 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि पाकिस्तान, कोलंबो।
9 अक्टूबर : भारत वि दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम
10 अक्टूबर :न्यूजीलैंड वि बांग्लादेश , गुवाहाटी
11 अक्टूबर : इंग्लैंड वि श्रीलंका, कोलंबो
12 अक्टूबर : भारत वि ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम
13 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका वि बांग्लादेश,  विशाखापट्टनम
14 अक्टूबर : न्यूजीलैंड वि श्रीलंका, कोलंबो
15 अक्टूबर : इंग्लैंड वि पाकिस्तान, कोलंबो
16 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि बांग्लादेश,  विशाखापट्टनम
17 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका वि श्रीलंका, कोलंबो।
18 अक्टूबर : न्यूजीलैंड वि पाकिस्तान, कोलंबो।
19 अक्टूबर : भारत वि इंग्लैड, इंदौर।
20 अक्टूबर : श्रीलंका वि बांग्लादेश, नवी मुंबई।
21 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका वि पाकिस्तान, कोलंबो।
22 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि इंग्लैंड, इंदौर।
23 अक्टूबर : भारत वि न्यूजीलैंड, नवी मुंबई।
24 अक्टूबर : श्रीलंका वि पाकिस्तान, कोलंबो।
25 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया वि दक्षिण अफ्रीका, इंदौर।
26 अक्टूबर : इंग्लैंड वि न्यूजीलैंड, विशाखापट्टनम(सुबह 11 बजे से)।
29 अक्टूबर : पहला सेमीफाइनल, गुवाहाटी/कोलंबो।
30 अक्टूबर : दूसरा सेमीफाइनल, नवी मुंबई।
2 नवंबर: फाइनल , नवी मुंबई/कोलंबो।

YuvaSahakar Desk

Recent Post