Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

हर छात्र का यहीं सवाल आखिर कब होगी SSC GD की परीक्षा?

छात्रों के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि कुल 25,487 पदों पर भर्ती होनी है

Published: 13:22pm, 19 Mar 2026

SSC GD परीक्षा की तिथि घोषित न होने को लेकर देशभर के अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में छात्रों ने सोशल मीडिया पर #Declare_SSCGD_Exam_Date अभियान चलाते हुए डिजिटल आंदोलन शुरू कर दिया है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि जहां SSC की अन्य परीक्षाएं निर्धारित समय पर आगे बढ़ रही हैं, वहीं SSC GD परीक्षा “अगले आदेश तक” लंबित रखी गई है, जिससे छात्रों में असमंजस और चिंता का माहौल है।

छात्रों के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि कुल 25,487 पदों पर भर्ती होनी है। करीब एक महीने से परीक्षा तिथि को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी न मिलने से उम्मीदवारों का धैर्य टूटता जा रहा है।

सोशल मीडिया पर छात्र लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर परीक्षा की तारीख कब घोषित की जाएगी। उनका कहना है कि लंबे समय तक अनिश्चितता में रहने से उनकी तैयारी और मानसिक स्थिति दोनों प्रभावित हो रही हैं।

अभ्यर्थियों ने SSC से जल्द से जल्द परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग करते हुए कहा है कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मुद्दे ने सोशल मीडिया हेंडल पर तेजी से तूल पकड़ ली। छात्रो और शिक्षकों की पुरजोर कोशिश से सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर यह सातवें नम्बर पर रहा। इस बात की जानकारी Rojgar with Ankit ने अपने एक्स हेंडल के माध्यम से दी। इस ट्रेंड का हिस्सा राकेश यादव सर भी रहें।

YuvaSahakar Desk