Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

भारत और पाक हॉकी पुरुष विश्व कप में 19 अगस्त को भिड़ेंगे

भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच चीन से होगा, भारत की पुरुष व महिला हॉकी टीम अपने सभी पूल मैच एम्सतलवीन में खेलेंगी

भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 19 अगस्त को वेगनेर स्टेडियम एम्सतलवीन (नीदरलैंड) से भिड़ेगा। एफआईएच पुरुष और महिला हॉकी विश्व नीदरलैंड और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में 15 से 30 अगस्त, 2026 तक होगा। मंगलवार को निकाले गए ड्रॉ के मुताबिक भारत की पुरुष और महिला टीमों को विश्व कप में पूल डी में रखा गया है। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें विश्व कप के अपने पूल के सभी मैच नीदरलैंड के एम्सतलवीन के वेगनेर हॉकी स्टेडियम में खेलेगी। दद्दा ध्यानचंद के मंझले बेटे अशोक कुमार के निर्णायक गोल से भारत की पुरुष हॉकी टीम ने पिछड़ने के बाद 1975 में क्वालालंपुर (मलयेशिया) में विश्व कप के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर आखिरी बार खिताब जीता था। भारत के पास अब 41 बरस के बाद फिर से दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप खिताब जीतने का मौका है।

वहीं भारत की महिला टीम विश्व कप में पूल डी में अपने अभियान का आगाज ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ 15 अगस्त को वेगनेर स्टेडियम, एम्सतलवीन में मैच खेल करेगी। भारत की महिला टीम  अपने दूसरे मैच में 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से तथा तीसरे और आखिरी पूल मैच में इंग्लैंड से 20 अगस्त को भिड़ेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसमें इसके 1974 के पहले संस्करण में चौथे स्थान पर रहना है। भारतीय महिला हॉकी टीम2022 में पिछले विश्व कप में एम्सतलवीन में नौवें स्थान पर रही थी।पाकिस्तान (1971, 1978, 1982, 1994) की पुरुष हॉकी टीम ने अब तक सबसे ज्यादा चार बार खिताब जीता और 1975 में भारत और 1990 में अपने घर लाहौर में नीदरलैंड से फाइनल में हार कर दो बार उपविजेता और 1973 में चौथे स्थान पर रही है। वही भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 1975 में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर पहली और आखिरी बार खिताब जीता जबकि 1973 में नीदरलैंड से फाइनल में टाईब्रेकर में 2-4 से हारकर उपविजेता और 1971 में पहले संस्करण में केन्या को हरा कांसा जीता था।

पुरुष हॉकी विश्व कप में  पहले दौर के मैच 20 अगस्त तक खेले जाएंगे और नॉकआउट मैच 21 अगस्त से शुरू होंगे। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप जीत कर हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया। वहीं सलीमा टेटे की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी ने तेलंगना, हैदराबाद में महिला हॉकी विश्व कप क्वॉलिफायर्स में इंग्लैंड से फाइनल में 0-2 हार दूसरे स्थान पर रहकर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया है।

भारत की पुरुष हॉकी टीम विश्व कप में  अभियान का आगाज पूल डी में टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ मैच खेल करेगी। भारतीय पुरुष टीम अपने दूसरे मैच में 17 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारत के पूल डी के आखिरी और पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त को खेले जाने वाले मैच पर दुनिया भर के हॉकी प्रेमियों की निगाहें रहेंगी।

बेशक पाकिस्तान हॉकी टीम अब बेहद कमजोर है लेकिन बावजूद इसके उसका भारत उसके खिलाफ एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करने की पूरी कोशिश करेगा। भारत और पाकिस्तान आखिरी बार 2024 में मोकी में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़े थे तब भारत 2-1 से जीता था। पाकिस्तान की हॉकी टीम ने जापान को पुरुष हॉकी विश्व कप क्वॉलिफायर्स ,2026 सेमीफाइनल में मिस्र में पिछड़ने 4-3 से हरा कर विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया था। पाकिस्तानी हॉकी टीम आठ बरस के बाद हॉकी विश्व कप में खेलेगी। पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम 2018 में आखिरी बार विश्व कप में खेली थी। पाकिस्तान की टीम 2023के पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई। 2014 में पहली बार पाकिस्तानी हॉकी टीम विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई थी।

YuvaSahakar Desk