Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

महिला हॉकी टीम के चीफ कोच शुएर्ड मराइन बोले, भारतीय लड़कियां और बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं

शुएर्ड मराइन ने जर्मनी के खिलाफ भारत के आखिरी मैच से पहले से कहा, ‘हमारी टीम ने मौजूदा महिला हॉकी विश्व कप में बहुत प्रगति की है और दुनिया की दिग्गज टीमों के खिलाफ अपने जीवट से हर किसी को प्रभावित किया है। हमने दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराया और विश्व व ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड के हाथों हार के बावजूद बढ़िया खेली। इससे हमारी भारतीय लड़कियों को अहसास हुआ कि उन्होंने आगे एक बड़ा कदम उठाया है।

एम्सतलवीन (नीदरलैंड)। 
भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच शुएर्ड मराइन 16वें एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में टीम के प्रदर्शन पर वाकई गर्व कर सकते हैं। बेशक भारतीय टीम के जुझारू प्रदर्शन के बाद मराइन दुनिया की एक और शीर्ष टीमों में शामिल जर्मनी के खिलाफ यहां वेगनेर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जीत के साथ पांचवें स्थान पर समापन की उम्मीद कर सकते हैं। इस मैच से पहले भारतीय टीम ने बुधवार को वेगनेर स्टेडियम में अभ्यास के दौरान एक घंटा पसीना बहाया। खास तौर पर लंबे स्लैप शॉट से गोल करने के साथ पेनल्टी कॉर्नर और जमीनी शॉट से गोल करने के अभ्यास के साथ पेनल्टी कॉर्नर को रोकने के लिए अनुभवी गोलरक्षक सविता ने भी जमकर पसीना बहाया।

भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे मजबूत कड़ी अनुभवी सविता, नौजवान गोलरक्षक बिच्छू देवी खरीबम, 18 वर्षीय शिल्पी डबास के साथ सबसे अनुभवी फुलबैक सुशीला चानख पुखरंबम है। बिच्छू देवी बुधवार को बुखार के कारण अभ्यास के लिए नहीं उतरी लेकिन बृहस्पतिवार को उनके जर्मनी के खिलाफ अहम मैच में गोलरक्षक सविता के साथ मिल कर भारत के किले की मजबूत चौकसी के लिए उतरने की उम्मीद है।

शुएर्ड मराइन ने जर्मनी के खिलाफ भारत के आखिरी मैच से पहले से कहा, ‘हमारी टीम ने मौजूदा महिला हॉकी विश्व कप में बहुत प्रगति की है और दुनिया की दिग्गज टीमों के खिलाफ अपने जीवट से हर किसी को प्रभावित किया है। हमने दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हराया और विश्व व ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड के हाथों हार के बावजूद बढ़िया खेली। इससे हमारी भारतीय लड़कियों को अहसास हुआ कि उन्होंने आगे एक बड़ा कदम उठाया है। बेशक हमारी लड़कियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच गोलरहित ड्रॉ खेल कर सेमीफाइनल में न पहुंच पाने की निराशा भी  है, पर एक लिहाज से यह अच्छा है। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय लड़कियों ऐसा महसूस करती है कि वे और बढ़िया प्रदर्शन कर सकती हैं। 1974 के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम इस विश्व कप में अपनी सर्वश्रेठ एफआईएच रैंकिंग हासिल कर चुकी है लेकिन हम और बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। साथ ही हमारी सीनियर खिलाड़ियों ने टीम की नौजवान खिलाड़ियों के साथ पूरे ताल मेल से खेल कर भारतीय टीम को बढ़िया प्रदर्शन करने में मदद की लेकिन हम और बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। जर्मनी के खिलाफ मैच भारत के लिए यह दर्शाने का मौका कि टीम ऑस्ट्रेलिया के मैच से भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

एशियाई खेलों में और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जगा : सुनीलिता

भारत की प्रतिभा सम्पन्न मिडफील्डर सुनीलिता टोपो ने अपने ऑलराउंड खेल से अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। सुनीलिता टोपो ने जर्मनी के खिलाफ मैच से पहले खास बातचीत में कहा, ‘बेशक हमारी टीम ऑस्ट्रेलिया से अपना मैच गोलरहित ड्रॉ खेल बहुत करीब से सेमीफाइनल में स्थान बनाने से चूके लेकिन इसमें जीवट भरे खेल से हममें आगे एशियाई खेलों में और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जगा है। महिला हॉकी विश्व कप में दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ हमारी भारतीय टीम वाकई एक इकाई के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही। मुझ सहित भारत की 11 खिलाड़ियों का यह पहला विश्व कप था लेकिन सभी एक दूसरे के साथ तालमेल से भारत के सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने के मकसद से खेली। हमारी टीम की अनुभवी खिलाड़ियों ने महिला हॉकी विश्व कप जैसे मंच पर हम सभी नौजवान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया है। हमारी टीम की हर खिलाड़ी पूरे जीवट से खेली।

YuvaSahakar Team