Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

Women’s Hockey Nations Cup: दीपिका सहरावत के दो गोल से उरुग्वे को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे दो व दीपिका सोरेंग के एक बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत भारत ने पिछड़ने के बाद उरुग्वे पर एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप के अपने तीसरे मैच में 3-2 से नाटकीय जीत के साथ पूल ए में शीर्ष स्थान पाया। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया। भारत की नेहा ने खेला अपना 200 वां अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच।

ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे दो व दीपिका सोरेंग के एक बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत भारत ने पिछड़ने के बाद उरुग्वे पर ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप के अपने तीसरे मैच में 3-2 से नाटकीय जीत के साथ अजेय रह कर पूल ए में शीर्ष स्थान पाया। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया। पराजित उरुग्वे के लिए चियारा अपिनिनो और मैनुएला विलर ने एक एक गोल दागा। अनुभवी मिडफील्डर नेहा उरुग्वे के खिलाफ खेलने उतरने के साथ भारत के लिए सीनियर वर्ग में 200 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई।

चियारा अपिनिनो ने मैच के 13वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर उरुग्वे को 1-0 से आगे कर दिया। ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत ने दूसरे क्वॉर्टर के अधबीच में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत को एक एक की बराबरी दिला दी। दीपिका सोरेंग ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से दो मिनट पहले खूबसूरत मैदानी गोल कर भारत को 2-2 से आगे कर दिया। दीपिका सहरावत ने अगले ही मिनट पेनल्टी कॉर्नर पर बढ़िया ड्रैग फ्लिक से मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। पिछड़ने के बावजूद भारत ने उरुग्वे के खिलाफ गोल करने के ज्यादा मौके बनाए और सात पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए जिनमें से दो को गोल में तब्दील किया। उरुग्वे को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और उसने एक को गोल में बदला।

YuvaSahakar Team