Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

हार्मर के गेंद से ‘छक्के’ से द.अफ्रीका ने भारत को दूसरे टेस्ट में करारी शिकस्त दे सीरीज 2-0 से जीती

भारत के घर में दूसरी टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ होने से चीफ कोच गंभीर की रणनीति पर उठे सवाल

ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर (6/37) ने स्पिन का जाल बुन कर गेंद से ‘छक्का’ जड़ जीत के लिए 549 रन के नामुमकिन से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की दूसरी  पारी बुधवार को पांचवें व अंतिम दिन मात्र 140 पर समेट कर दक्षिण अफ्रीका को गुवाहाटी में दूसरा व आखिरी क्रिकेट टेस्ट  408 रन से जिता सीरीज 2-0 से जिता दी।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत से कोलकाता में सीरीज का पहला बेहद संघर्षपूर्ण टेस्ट 30 रन से जीता था। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सबसे नए टेस्ट सेंटर गुवाहाटी में बरसपाड़ा स्टेडियम में उसे रनों के लिहाज से सबसे बड़ी शिकस्त दी। 12 बरस तक घर में अजेय रहने के बाद भारत चीफ कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में 12 महीनों के भीतर यह दूसरी टेस्ट सीरीज हारा।  दक्षिण अफ्रीका ने 25 बरस  बाद भारत से उसके खिलाफ उसके घर में पहली टेस्ट सीरीज जीती। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी)में बड़े अंतर से दूसरा टेस्ट जीत पूरे 12 अंक हासिल किए।

अकेले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (54 रन, 87 गेंद,दो छक्के, चार चौके) ने दूसरी पारी में बेहद मुश्किल पिच पर संघर्ष कर अर्द्धशतक जड़ा और उन्हें छोड़ कर भारत का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया। भारत ने सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 27 से आगे शुरू कर बाकी के आठ विकेट मात्र 113 रन जोड़ कर खो दिए। साइमन हार्मर ने पहली पारी में 64 रन देकर तीन विकेट लेने के साथ  दूसरे टेस्ट में दोनों पारियों में कुल 101 रन देकर नौ विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका के साइमन हार्मर दो टेस्ट की सीरीज में 8.94 की औसत से कुल सबसे ज्यादा 17 विकेट लेकर मैन ऑफ द’ सीरीज रहे। एडन मरक्रम ने दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट  नौ कैच लपक एक टेस्ट में भारत के अजिंक्य रहाणे के श्रीलंका के खिलाफ 2015 में गाल टेस्ट में आठ कैच लपकने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को येनसन दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 93 रन की तूफानी पारी और दोनों पारियों में कुल 71 रन देकर सात विकेट ले दूसरे टेस्ट में मैन ऑफ द‘ मैच रहे। दक्षिण अफ्रीका के पहले पारी के 489 रन के जवाब में भारत अपनी पहली पारी में 201 पर आउट होकर 288 रन से पिछड़ने के बाद गुवाहाटी में टेस्ट को बचाने के लिए संघर्ष करता नजर आया। बेशक भारत के नियमित कप्तान शुभमन गिल सीरीज में पहले टेस्ट में मात्र तीन गेंद खेल कर गर्दन में जकड़न के चलते सीरीज से बाहर हो गए हों लेकिन पूरी बाकी भारतीय बल्लेबाजों के स्पिन को खेलने की तकनीक पर सवालिया निशान लग गया।

भारत के स्पिनरों के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों खासतौर पर पहले टेस्ट में उसके कप्तान तेम्बा बाउमा, सेनुरम मुतसामी और ट्रस्टन स्टब्ज ने दूसरे टेस्ट में बड़ी पारियां खेल कर उन्हें बौना साबित कर दिया। 12 बरस तक घर में अजेय रहने के बाद भारत चीफ कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में 12 महीनों के भीतर यह दूसरी टेस्ट हारा।

इससे चीफ गौतम गंभीर के मार्गदर्शन भी भारत का एक बरस के भीतर दूसरी बार टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ होने से उनके ऑलराउंडरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा की रणनीति करने उठने लगे हैं। भारत 2024 में बतौर चीफ कोच गंभीर के मार्गदर्शन में मेहमान न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी में उसके बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल और मिचेल सेटनर के खिलाफ नतमस्क होकर तीन टेस्ट की सीरीज 0-3से हार गया था और तब भारत को अपने घर में 12 बरस बाद टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। भारत गंभीर के मार्गदर्शन में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से पांच टेस्ट की सीरीज पहला टेस्ट जीतने के बाद 1-3 से हार गया था।

भारत ने इसके बाद जब इंग्लैंड से उसके घर में पांच टेस्ट मैच की सीरीज दो दो से ड्रॉ कराई और इसके बाद वेस्ट इंडीज से दो टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीती। भारत से इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से दो टेस्ट की सीरीज सीरीज जीतने की उम्मीद लगाई थी लेकिन कहानी इसके एकदम उलट रही। तेम्बा बाउमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत से  दो टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीत कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।  भारत गंभीर के मार्गदर्शन में अपने घर में पांचवां टेस्ट मैच हारा।

भारत ने बुधवार को पांचवें व अंतिम दिन सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 27 रन से आगे शुरू की। सबसे पहले कुलदीप यादव (5 रन, एक चौका, 38 गेंद)दक्षिण अफ्रीका के साइमन हार्मर की कोण बनाकर निकलती गेंद को कट करने की कोशिश में बोल्ड हो गए और इसी ओवर में ध्रुव जुरैल(2 रन, 3 गेंद) उनकी आखिरी मिडल स्टंप पर पड़ कर बाहरी निकलती गेंद को रक्षात्मक ढंग से खेलने की कोशिश में पहली स्लिप में एडन मरक्रम को कैच थमा बैठे और भारत ने चौथा विकेट 42 रन पर खो दिया। कप्तान ऋषभ पंत (13 रन, 16 गेंद, एक छक्का, एक चौके) ने बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर एक छक्का और चौका जड़ने के बाद हार्मर की ऑफ स्टंप पर धीमी से बाहर निकलती गेंद को रक्षात्मक ढंग से खेलने गए और गली में मरक्रम ने उनका कैच लपक कर भारत का स्कोर पांच विकेट पर 58 रन कर दिया।

चायकाल तक जब पांच विकेट 90 रन पर गंवा दिए उसकी हार साफ नजर आने लगी थी। चाय के बाद साई सुदर्शन (14 रन, एक चौका, 139 रन) ने बाएं हाथ के स्पिनर की ऑफ स्टंप से बाहर पिच हुई गेंद की स्पिन को खत्म करने के मकसद से आगे निकले और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में मरक्रम के हाथों में जा पहुंची और यह उनका इस टेस्ट में आठवां कैच था और भारत ने 48 वें ओवर में अपना छठा विकेट 95 पर खो दिया।

वाशिंगटन सुंदर (16 रन, 44 गेंद, दो चौके)हार्मर की ऑफ स्टंप के बाहर तेजी से स्पिन होती गेंद को रक्षात्मक ढंग से खेलने की कोशिश में एडन मरक्रम को कैच थमा बैठे और भारत ने सातवां विकेट 130  पर खो दिया। मरक्रम का इस टेस्ट में यह नौवां कैच था। भारत के स्कोर में आठ रन ही जुड़े थे कि मौजूदा टेस्ट सीरीज की सबसे बड़ी पहेली नीतिश रेड्डी (0 रन, 3 गेंद) ने हार्मर की ऑफ स्टंप पर स्पिन होती गेंद को रिवर्स स्वीप करने के फेर में विकेटकीपर काइल वेरेनी को कैच थमा दिया।

नीतिश दूसरी पारी में हार्मर की गेंद पर आउट होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज थे। रवींद्र जडेजा (54) एक एक कर साथी बल्लेबाजों को साथ छोड़ता देखकर आखिर बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज की फ्लाइटेड को उड़ाने की कोशिश में संतुलन खोया और इससे पहले की वह संभल पाते विकेटकपर  वेरेनी ने उन्हें स्टंप कर दिया और भारत ने नौवां विकेट140 रन पर खो दिया। महाराज ने इसी स्कोर पर मोहम्मद सिराज (0) को बड़े स्ट्रोक के लिए ललचा कर बाउंड्री पर मार्को येनसन के हाथों लपक कर अपना दूसरा विकेट ले दक्षिण अफ्रीका को दूसरा व आखिरी टेस्ट जिताने  के साथ सीरीज 2-0 से जिता दी।

YuvaSahakar Desk