Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

हमें दबाव को प्रदर्शन और मौके को उपलब्धि में बदलना होगा: डॉ. मनसुख मांडविया

भारत आईएची-नगोया(जापान) में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में कामयाबी की नहीं कहानी लिखने को बेताब है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने एशियाई खेलों शिरकत करने जाने वाले भारतीय दल को मंगलवार को विदाई दी। एशियाई खेलों में शिरकत करने जा रहे खिलाड़ियों ने बढ़िया तैयारियों के साथ इसमें बढ़िया प्रदर्शन का संकल्प जताया।

भारत आईएची-नगोया(जापान) में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में कामयाबी की नहीं कहानी लिखने को बेताब है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने एशियाई खेलों शिरकत करने जाने वाले भारतीय दल को मंगलवार को विदाई दी। एशियाई खेलों में शिरकत करने जा रहे खिलाड़ियों ने बढ़िया तैयारियों के साथ इसमें बढ़िया प्रदर्शन का संकल्प जताया। इस विदाई समारोह में केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा, भारतीय दल के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सहयोगी स्टाफ और कई  साझेदार मौजूद रहे।

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, ‘भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हम दिनोंदिन, साल दर साल निरंतर आगे बढ़ रहे है। हमें दबाव को प्रदर्शन में, प्रतिद्वंद्वी को मौके में और मौके को उपलब्धि में बदलना होगा। मुझे पूरा भरोसा है एशियाई खेलों में भारतीय दल बढ़िया प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएगा। हमारे खिलाड़ियों को बड़े मंच के दबाव को अपनी ताकत में बदल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है। हमने अभी तक एशियाई खेलों में अपनी पूरी क्षमता से  प्रदर्शन नहीं किया है। हममें एशियाई खेलों में और बेहतर प्रदर्शन करने का दम है। हम 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की होड़ में हैं। हमें तब तक ओलंपिक में खुद को पदक जीतने वाले शीर्ष दस देशों की कतार में शामिल करना है।

एशिया के किसी भी खिलाड़ी के मुकाबले के भरोसे से आगे बढ़ें: उषा

भारतीय ओलंपिक संघ ( आईओए ) की अध्यक्षा डॉ. पी.टी. उषा ने एशियाई खेलों में शिरकत करने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, ‘आप सभी खिलाड़ी एशियाई खेलों में शिरकत करने जाने के इस बड़े मौके पर खुद पर दबाव न लेकर ऐसा प्रदर्शन करें कि यह मौका आपको याद रखे। आप खुद को देखें और याद करें कि आप आप कितनी दूर पहुंचे हैं। आपने एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में अपनी खास जगह बनाई है। उम्मीदों का बोझ अपने साथ मत लेकर जाएं, बल्कि उनसे मिलने वाली ताकत को अपनाएं। मैदान में उतर कर प्रतियोगिता का लुत्फ लें और अपना सब कुछ झोंक दें। आत्मविश्वास, साहस, विनम्रता और इस भरोसे से आगे बढ़ें कि आप एशिया के किसी भी खिलाड़ी का मुकाबला कर सकते हैं।‘

भारत के लिए ये आईची नगोया में होने जा रहे एशियाई खेल इसलिए भी अहम हैं क्योंकि इसमें उसने 2023 में हांगजू  एशियाई खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 107 पदक जीते थे। भारत के 2023 के ऐतिहासिक प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की उम्मीद के साथ भारतीय ओलंपिक संघ और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने इस बार के भारतीय दल की तैयारियों पर भरोसा जताया है। दोनों को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी आइची-नागोया में अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगे और पिछले एशियाई खेलों की पदक उपलब्धियों को और आगे बढ़ाएंगे।

YuvaSahakar Team