Trending News

केरल की लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,17 IAS के तबादले इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने मशहूर कनिजसा ओपन 2026 चेस टूर्नामेंट जीता JPSC में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई यूपी के 2 दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, आज से शुरुआत केरल की लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,17 IAS के तबादले इंडियन ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने मशहूर कनिजसा ओपन 2026 चेस टूर्नामेंट जीता JPSC में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई यूपी के 2 दिवसीय दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, आज से शुरुआत

UPSC EPFO भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों के लिए आवेदन शुरू

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये शुल्क जमा करना होगा

Published: 10:22am, 24 Aug 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से आवेदन 22 अगस्त 2026 से स्वीकार किए जा रहे हैं और इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 29, ईडब्ल्यूएस के लिए 8, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18, अनुसूचित जाति के लिए 15 और अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं।

इस भर्ती के माध्यम से स्नातक पास युवाओं को केंद्र सरकार में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी। शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।

भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले 300 अंकों का रिक्रूटमेंट टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसका वेटेज 75 प्रतिशत रहेगा। इसके बाद 100 अंकों का इंटरव्यू होगा, जिसका वेटेज 25 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

YuvaSahakar Desk