Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

UPSC CAPF AC 2026 परीक्षा 19 जुलाई को, 349 पदों के लिए होगी भर्ती

यह भर्ती BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में असिस्टेंट कमांडेंट (AC) के 349 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है

Published: 10:28am, 19 Jun 2026

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने 20 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आवेदन किया था, वे अब परीक्षा की तैयारी तेज कर सकते हैं।

यह भर्ती BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में असिस्टेंट कमांडेंट (AC) के 349 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा दो सत्रों में होगी। पेपर-I (जनरल एबिलिटी एवं इंटेलिजेंस) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। यह वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकृति का होगा। वहीं पेपर-II (जनरल स्टडीज, निबंध एवं कॉम्प्रिहेंशन) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जो वर्णनात्मक (Descriptive) होगा।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), मेडिकल परीक्षण, साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण और अंतिम मेरिट सूची शामिल है।

परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का इंतजार है। यूपीएससी आमतौर पर परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी करता है। ऐसे में CAPF AC 2026 के एडमिट कार्ड जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम और अन्य अपडेट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

YuvaSahakar Desk