Trending News

पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO नेपाल बाढ़ में अब तक 1222 लोगों के शव बरामद, 4875 लोग अब भी लापता केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO नेपाल बाढ़ में अब तक 1222 लोगों के शव बरामद, 4875 लोग अब भी लापता केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द

कानपुर में बीएसएफ भर्ती परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामियों के बाद परीक्षा रद्द

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित श्याम नगर के एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर  आयोजित बीएसएफ कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा तकनीकी अव्यवस्थाओं और सुरक्षा में लापरवाही के आरोपों के कारण रद्द कर दी गई

Chaos at Kanpur Exam Centre Over Security Lapses, Re-Exam Scheduled for September 18


Published: 17:01pm, 02 Sep 2026

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित श्याम नगर के एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर  आयोजित बीएसएफ कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा तकनीकी अव्यवस्थाओं और सुरक्षा में लापरवाही के आरोपों के कारण रद्द कर दी गई। नाराज परीक्षार्थियों ने केंद्र पर प्रदर्शन किया और कंप्यूटर सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासन और बीएसएफ अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया।

परीक्षार्थियों का आरोप है कि पहली पाली शुरू होने के बाद लगभग 40 मिनट तक कंप्यूटर सिस्टम बंद रहे। सिस्टम चालू होने पर कई कीबोर्ड और माउस काम नहीं कर रहे थे। परीक्षा हॉल में बिजली और पंखों की व्यवस्था भी बाधित रही। कुछ अभ्यर्थियों ने बिना जांच के केंद्र में प्रवेश दिए जाने और पेपर लीक होने की आशंका भी जताई। हालांकि पेपर लीक के आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुंबई से परीक्षा देने पहुंची छात्रा शालिनी बागुन ने बताया कि बारिश और उमस के बीच अभ्यर्थियों ने बिजली कटौती तथा तकनीकी समस्याओं की शिकायत की, लेकिन केंद्र प्रबंधन से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ गया।

स्थिति नियंत्रित करने के लिए एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कमिश्नर ने एडीजी बीएसएफ मकरंद देवेशकर से संपर्क किया, जिसके बाद परीक्षा रद्द कर नई तारीख 18 सितंबर 2026 घोषित की गई। एसीएम-2 कैंट शिखा शुक्ला ने केंद्र की लापरवाही पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने और उसे ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति करने की बात कही।

Jitendra