Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

UPPSC PCS 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 27 जुलाई तक करें आवेदन

अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है

Published: 10:27am, 26 Jun 2026

यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने 25 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि OTR नंबर आवेदन से कम से कम 72 घंटे पहले प्राप्त कर लेना आवश्यक है।

अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 3 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा। इस भर्ती अभियान के तहत फिलहाल लगभग 500 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। अंतिम रिक्तियों की संख्या विभागीय आवश्यकता के अनुसार बढ़ या घट सकती है। भर्ती के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी (DSP), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO), ट्रेजरी ऑफिसर, जेल अधीक्षक और जिला कल्याण अधिकारी सहित कई प्रतिष्ठित प्रशासनिक पदों पर चयन किया जाएगा।

सामान्य तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवेदन के लिए अनिवार्य है, जबकि कुछ पदों के लिए एलएलबी, वाणिज्य स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड या अन्य विशेष योग्यता निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में पूरी होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन-I और CSAT के दो प्रश्नपत्र होंगे, जिसमें CSAT केवल क्वालिफाइंग रहेगा और इसमें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी, जबकि अंतिम चरण में 100 अंकों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। डीएसपी, जेल अधीक्षक और आबकारी निरीक्षक जैसे कुछ पदों के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना भी आवश्यक होगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी है। गलत जानकारी, अधूरे दस्तावेज या पात्रता पूरी न होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk