Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

UPPSC PCS 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 3 अगस्त तक करें अप्लाई,

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है

Published: 11:06am, 29 Jul 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) (सामान्य/विशेष भर्ती) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 3 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां करेगा।

भर्ती प्रक्रिया

UPPSC ने इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 25 जून 2026 को विज्ञापन संख्या A-1/E-1/2026 के तहत जारी की थी। इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है। OTR के बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 3 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 रहेगी।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2026 के अनुसार न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क रखा गया है।

YuvaSahakar Desk