Trending News

दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी नेपाल: बूढ़ीगंडकी में भीषण बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, 5 लोग लापता पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी नेपाल: बूढ़ीगंडकी में भीषण बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, 5 लोग लापता पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

UP TGT भर्ती 2026: हिंदी में सबसे ज्यादा 2,539 पद, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

टीजीटी बालक वर्ग में हिंदी विषय के सबसे अधिक 2,539 पद रिक्त हैं

Published: 14:39pm, 31 Jul 2026

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी के 20 और पीजीटी के 34 विषयों के रिक्त पदों का विवरण ऑनलाइन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के पोर्टल पर भेज दिया है।

अधियाचन विषयवार बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग भेजा गया है। टीजीटी के 20 विषयों में कुल 17,740 पद रिक्त हैं, जिन पर भर्ती की जाएगी।

हिंदी में सबसे ज्यादा पद

टीजीटी बालक वर्ग में हिंदी विषय के सबसे अधिक 2,539 पद रिक्त हैं। इसके बाद अंग्रेजी में 2,340, विज्ञान में 2,278, सामाजिक विज्ञान में 2,265 और गणित में 2,188 पद खाली हैं।

इन विषयों में सबसे कम रिक्तियां

सबसे कम रिक्तियां बांग्ला, फारसी और गुजराती विषयों में हैं, जहां केवल एक-एक पद उपलब्ध है। इसके अलावा सिलाई विषय में 14 और शारीरिक शिक्षा में 16 पद रिक्त हैं।

PGT के 34 विषयों की भी होगी भर्ती

शिक्षा निदेशालय ने PGT के 34 विषयों का अधियाचन भी आयोग को भेज दिया है। विषयवार परीक्षण पूरा होने के बाद आयोग भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

YuvaSahakar Desk