Trending News

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी, 3.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, 3298 पदों के लिए हुई CBT परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध ओटावा में भारत-कनाडा CEPA वार्ता का पांचवां दौर आज से होगा शुरू, 2026 तक डील फाइनल करने का लक्ष्य पंजाब जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी, 3.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, 3298 पदों के लिए हुई CBT परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध ओटावा में भारत-कनाडा CEPA वार्ता का पांचवां दौर आज से होगा शुरू, 2026 तक डील फाइनल करने का लक्ष्य पंजाब जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई

श्रेयस की अगुआई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय में बुलंद इरादों से उतरेगा

श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम 2026 एशियाई खेलों में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हरा अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने के बाद अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ नवाबों के शहर लखनऊ में पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के मंगलवार को खेले जाने वाले पहले मैच में बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी।

श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम 2026 एशियाई खेलों में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हरा अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने के बाद अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ नवाबों के शहर लखनऊ में पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के मंगलवार को खेले जाने वाले पहले मैच में बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी। सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने शे होप की कप्तानी वाली वेस्ट इंडीज से अपना आखिरी टी20 मैच इस साल के शुरू में आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर आठ में खेला और संजू सैमसन के अविजित 97 रन से कोलकाता के ईडन गार्डन में चार गेंद के बाकी उसमें रहते पांच विकेट से जीत दर्ज की।

वेस्ट इंडीज के कप्तान अभी शे होप हैं जबकि भारत की कप्तानी अब श्रेयस अय्यर के हाथ में वह खुद को भारत के नए टी20 क्रिकेट कप्तान के रूप में जुटे हैं। भारत ने वेस्ट इंडीज से अपने पांच में तीन जीते और दो हारे हैं और उसके खिलाफ अपना दबदबा बनाए  रखने के मकसद से ही उतरेगा। संजू सैमसन भारत के लिए एशियाई खेलों में सेमीफाइनल और फाइनल सहित दो मैच खेलने के बावजूद दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सके। भारत के सामने बड़ा सवाल यह रहेगा कि वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभिषेक शर्मा और 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी से ही पारी का आगाज कराए और संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर बरकरार रखे।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत संतुलित एकादश के साथ उतरेगा। ऐेसे में अपने अनुभव और पिछली बेहतरीन पारी के चलते बहुत मुमकिन है भारत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से पारी का आगाज करा कर वैभव सूर्यवंशी को एकादश से बाहर रखे और तीसरे नंबर तब इशान किशन और चौथे पर कप्तान श्रेयस  अय्यर, पांचवें पर तिलक वर्मा और फिर ऑलराउंडर शिवम दुबे, अक्षर पटेल  और नीतिश रेड्डी उतरे। भारत के चीफ कोच गौतम गंभीर का जिस तरह से संजू  पर भरोसा है उससे उनके वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत की एकादश में अपनी जगह बरकरार रखने की उम्मीद हे। भारत की बल्लेबाज अभिषेक, वैभव व संजू के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर, इशान किशन, उपकप्तान तिलक वर्मा के रूप में छह शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के साथ ऑलराउंडर अक्षर पटेल व  शिवम दुबे के रूप में आठवें नंबर पर रहेगी। वेस्ट इंडीज की तेज गेंदबाजी शामर जोसेफ,  शेरफन रदरफर्ड,रॉमन पावेल जैसे तेज गेंदबाजों के साथ बाएं हाथ के स्पिनर गुड़ाकेश मोती व अकील हुसैन पर निर्भर करेगी।

वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजी भारत के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के आखिरी में बड़ी शतकीय पारी व एक शतक और दो अर्द्धशतक जड़ने वाले आमिर जंगू, रॉस्टन चेज, कामिल पूरन, शेमरन हेटमायर, रॉमैन पॉवेल,शेरफन रदरफर्ड पर निर्भर करेगी। वेस्ट इंडीज ने ज्वेल एंड्रयू उंगली की चोट के चलते ही जगह एक शतक व दो अर्द्धशतक जड़ने वाले आमिर जंगू को अपनी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम में जोड़ा था। ऐसे में वेस्ट इंडीज को भारत हल्के में लेने से जरूर बचना चाहेगा।
भारत द्वारा वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी 20 टीम जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने से भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान अर्शदीप सिंह और नीतिश रेड्डी के साथ रफ्तार के सौदागर  मयंक यादव अथवा स्विंग के उस्ताद प्रिस यादव में से किसी द्वारा संभालने की उम्मीद है। वाशिंगटन लाल गेद से खेलने के लिए इस टी 20 सीरीज से हट गए हैं और उनकी जगह नमन धीर को टी 20 टीम में शामिल किया। तेज गेंदबाज हार्दिक पांडया , हर्षित राणा और लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी भी फिट होने के लिए जूझ रहे हैं। ऐसे में बतौर स्पिनर कुलदीप यादव बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के साथ स्पिनर की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों टीमों के बीच एक दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद  है।
पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय : भारत बनाम वेस्ट इंडीज (मंगलवार शाम सात बजे से)

YuvaSahakar Team