Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

UGC नेट एडमिट कार्ड 2026 हुआ जारी , 22 जून से शुरू होगी परीक्षा

UGC NET जून 2026 परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी

Published: 10:59am, 17 Jun 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 को आयोजित होने वाली है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन संख्या (Application Number) और अन्य लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBT मोड में होगी परीक्षा

NTA के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “UGC NET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करें।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, फोटो, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र जैसी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID Proof) ले जाना अनिवार्य होगा।

YuvaSahakar Desk