Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

सूर्यवंशी की तेज पारी भारत के काम न आई, दूसरा ODI जीत इंग्लैंड U-19 ने की सीरीज में बराबरी

भारत अंडर 19 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दूसरे मैच में इंग्लैंड अडर 19 टीम के गेंदबाजों की धुनाई कर 45 रन की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यवंशी ने फ्रेंच की गेंद पर दो छक्के जडने के बाद उनकी गेंद को हुक कर तीसरा छक्का जड़ा लेकिन उनकी गेद पर एक और छक्का जड़ने की कोशिश में बोल्ड हो गए।

14 बरस के वैभव सूर्यवंशी की मात्र 34 गेंदों पर तीन छक्कों और पांच चौकों की मदद से खेली गई 45 रन की तूफानी पारी भारत अंडर 19 टीम के काम न आई। विकेटकीपर बल्लेबाज थॉमस रेव की 131रन की तूफानी पारी की बदौलत इग्लैंड अंडर 19 ने भारत अंडर 19 को नॉर्थम्टन मे दूसरे यूथ वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में तीन गेंदों के बाकी रहते सोमवार रात एक विकेट से हरा कर पांच मैचों की सीरीज में एक एक की बराबरी दिला दी।

रेव ने 89 गेंद खेली अर छह छक्के और 16 चौके जड़े। रेव ने मात्र 73 गेंदो शतक जड़ कर बेन फॉक्स के इंग्लैड अंडर 19 टीम के लिए न्यूजीलैंड अंडर 19 के खिलाफ मात्र 79 गेंदों में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी 45, विहान मल्होत्रा (49 रन, 68 गेंद छह चौके), राहुल कुमार (47 रन, 47 गेंद, एक छक्का, छह चौके), कनिष्क चौहान (45 रन, 40 गेंद, छह चौके) की बढ़िया पारियों के बावजूद भारत अंडर 19 टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाकर 49 ओवर में 290 रन बनाकर आउट हो गई।

जवाब मे थॉमस रेव के तूफानी शतक और रॉकी फ्लिंटॉफ ( 39 रन, 68 गेंद, चार चौके) की बदौलत चौथे विकेट की 123 रन की साझेदारी से इंग्लैंड अंडर 19 टीम ने 49.3 ओवर मे नौ विकेट खोकर 291 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड अंडर 19 ने पारी के आखिर में जल्दी जल्दी कई विकेट खोए और उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन बनाने थे। सेब मॉर्गन ने धैर्य बनाए रखा और चौका लगा तीन गेंद व एक विकेट के बाकी रहते अपनी टीम को जीत दिला दी। तेज गेंदबाज आर एस अंबरीश (4/80) भारत 19 के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज रहे जबकि तेज गेंदबाज हीनल पटेल व युद्धजीत गुहा ने दो दो तथा कनिष्क चौहान ने एक विकेट लिया।

भारत अंडर 19 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दूसरे मैच में इंग्लैंड अडर 19 टीम के गेंदबाजों की धुनाई कर 45 रन की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यवंशी ने फ्रेंच की गेंद पर दो छक्के जडने के बाद उनकी गेंद को हुक कर तीसरा छक्का जड़ा लेकिन उनकी गेद पर एक और छक्का जड़ने की कोशिश में बोल्ड हो गए।विहान मल्होत्रा ने 49 रन की अच्छी पारी खेली लेकिन भारत अंडर 19 ने जल्दी जल्दी विकेट खोए और उसका स्कोर पांच विकेट पर 171 रन हो गया। राहुल कुमार और कनिष्क चौहान ने छठे विकेट के लिए 12 ओवर में 78 रन जोड़े और भारत अंडर 19 को संभाल कर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। अलेक्स फ्रेंच(4/71) इंग्लैंड अंडर 19 के सबसे कामयाब गेदबाज रहे जबकि अलेक्स ग्रीन और जैक होम ने तीन तीन विकेट चटकाए।

YuvaSahakar Desk