Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

BPSC उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऑडिटर भर्ती परीक्षा 5 जुलाई को

BPSC परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी

Published: 10:45am, 23 Jun 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऑडिटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 102 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

लिखित परीक्षा में तीन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य अध्ययन प्रथम पेपर और सामान्य अध्ययन द्वितीय पेपर शामिल हैं। सामान्य हिन्दी का प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा, जबकि सामान्य अध्ययन के दोनों पेपर 300-300 अंकों के होंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 120 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk