Trending News

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

SSC ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी किया, CGL से लेकर CHSL तक की तिथियां घोषित

इच्छुक अभ्यर्थी सभी परीक्षाओं की जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

Published: 12:34pm, 17 Mar 2026

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने वर्ष 2026-27 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना, आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा की संभावित तारीखें घोषित की गई हैं।

कैलेंडर के अनुसार CGL परीक्षा 2026 की अधिसूचना मार्च 2026 में जारी होगी, जबकि इसकी टियर-1 परीक्षा मई से जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

CHSL परीक्षा 2026 की अधिसूचना अप्रैल में आएगी और इसकी परीक्षा जुलाई से सितंबर 2026 के बीच आयोजित होगी। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D और हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा भी अगस्त-सितंबर 2026 में आयोजित होंगी।

कैलेंडर के अनुसार MTS (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) और हवलदार परीक्षा की अधिसूचना जून 2026 में जारी होगी और परीक्षा सितंबर से नवंबर 2026 के बीच होगी।

वहीं दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि GD कांस्टेबल परीक्षा 2027 जनवरी से मार्च 2027 के बीच प्रस्तावित है।

इच्छुक अभ्यर्थी सभी परीक्षाओं की जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं ।

YuvaSahakar Desk