Trending News

आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार 19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपये केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट जनरल धीरज सेठ बने भारत के 31वें सेना प्रमुख 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना आज से वीबी-जी राम जी कानून लागू, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार 19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपये केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट जनरल धीरज सेठ बने भारत के 31वें सेना प्रमुख 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, तीन सप्ताह तक चलने की संभावना

UP TGT भर्ती 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए चयन प्रक्रिया तेज

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3539 टीजीटी पदों को भरा जाना है, जिसकी प्रक्रिया वर्ष 2022 में शुरू की गई थी

Published: 12:06pm, 01 Jul 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने टीजीटी (TGT) भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in और upsessb.pariksha.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

3539 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3539 टीजीटी पदों को भरा जाना है, जिसकी प्रक्रिया वर्ष 2022 में शुरू की गई थी। परीक्षा का आयोजन मई और जून 2026 में किया गया। पीजीटी परीक्षा 9 और 10 मई को तथा टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न हुई थी।

1.5 गुना अभ्यर्थी होंगे DV के लिए चयनित

आयोग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए रिक्तियों के मुकाबले 1.5 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय (23, एलनगंज, प्रयागराज-211002) में किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया भी अलग से जारी होगी।

किन विषयों का परिणाम जारी हुआ

इस बार साइंस, हिंदी, संस्कृत, होम साइंस, सोशल साइंस, उर्दू, म्यूजिक (वोकल व इंस्ट्रूमेंटल), बायोलॉजी, गणित, आर्ट, अंग्रेजी, कृषि और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों का परिणाम घोषित किया गया है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

सबसे पहले आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in या upsessb.pariksha.nic.in पर जाएं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर “Results/Notice” सेक्शन में UP TGT/PGT 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद विषय और वर्ग का चयन कर पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके परिणाम देख सकते हैं। भविष्य के लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk