Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

महिला यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप के तैयारी शिविर के लिए सब जूनियर ग्रुप की घोषणा

हॉकी इंडिया ने महिला यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए भोपाल में 18 जुलाई तक चलने वाले तैयारी शिविर के लिए 15 सब जूनियर लड़कियों के ग्रुप की घोषणा कर दी है। यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप के लिए चुनी गई लड़कियां भारत की पूर्व कप्तान हॉकी ओलंपियन कोच रानी रामपाल के मार्गदर्शन में शिविर में शिरकत करेंगी। तैयारी शिविर हॉकी इंडिया की उस बड़ी सोच का हिस्सा है, जिसका मकसद अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिभाओं की एक मजबूत और स्थायी पाइपलाइन तैयार करना है।

हॉकी इंडिया ने महिला यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए भोपाल में 18 जुलाई तक चलने वाले तैयारी शिविर के लिए 15 सब जूनियर लड़कियों के ग्रुप की घोषणा कर दी है। यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप के लिए चुनी गई लड़कियां भारत की पूर्व कप्तान हॉकी ओलंपियन कोच रानी रामपाल के मार्गदर्शन में शिविर में शिरकत करेंगी। तैयारी शिविर हॉकी इंडिया की उस बड़ी सोच का हिस्सा है, जिसका मकसद अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिभाओं की एक मजबूत और स्थायी पाइपलाइन तैयार करना है।
इस साल के शुरू में हॉकी इंडिया ने अंडर 18 एशिया कप 2026 जिसमें भारतीय महिला टीम ने कांसा जीता था के लिए एक महीने का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर लगाया था। हॉकी इंडिया का लक्ष्य सब जूनियर स्तर पर बराबर व्यवस्थित शिविर लगाने के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने के मौके देकर प्रतिभाओं का मजबूत पूल तैयार करना है। यह पूल बेशक जूनियर अंडर 21 से आगे और भविष्य में सीनियर राष्ट्रीय टीमों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा। इस तरह की पहल हॉकी इंडिया के उस दीर्घकालिक लक्ष्य के लिए बेहद अहम है जिसका मकसद अपनी दूसरी पंक्ति को तैयार करने के साथ वैश्विक स्तर पर भारतीय हॉकी की लगातार कामयाबी को पक्का करना है।
खिलाड़ियों को हॉकी 5 की जरूरतों को समझने में मदद करने पर फोकस
शिविर की बाबत हॉकी कोच रानी रामपाल ने कहा , ‘महिला यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप नौजवान लड़कियों के लिए कम उम्र में अहम अंतर्राष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का बेहतरीन मौका है। यह पहला मौका होगा जब सब जूनियर टीमें इस तरह की चैंपियनशिप में शिरकत करेंगी। हमारा फोकस खिलाड़ियो को हॉकी 5 की जरूरतों को समझने में मदद करना है। साथ ही हमारी कोशिश इन नौजवान लड़कियों के मूलभूत हॉकी कौशल को मजबूत करने के साथ रणनीतिक रूप से भी जागरूक करने की रहेगी। इस तरह के प्रशिक्षण शिविर भारतीय हॉकी के भविष्य के लिए प्रतिभा की मजबूत पाइपलाइन बनाने के साथ जमीनी स्तर पर इको सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।’
यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए चुनी गई 15 सब जूनियर लड़कियां वहीं हैं जिन्होंने बराबर घरेलू हॉकी और पिछले राष्ट्रीय शिविरों में बराबर प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। इस शिविर में पूरा जोर हॉकी कौशल यानी गोल करने की क्षमता को बेहतर करने, हॉकी की रणनीतिक समझ, फिटनेस कंडीशनिंग और हॉकी 5 के तेज-तर्रार फॉर्मेट के हिसाब से खुद को ढालने पर रहेगा।
यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए चुनी गई 15 सब जूनियर लड़कियां  हैं : रश्मिन कौर, रूबिना बाक्सला, नैंसी सरोहा, पुष्पा मांझी, खिली कुमारी, किरण एक्का, स्वीटी कुजूर, स्नेहा दावड़े, नौशीन नाज, श्रुति कुमारी, नीलम टोपनो, प्रियंका मिंज, दीया, संदीपा कुमारी, महक परिहार।

YuvaSahakar Team