SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2026: 731 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा ग्रेड D पदों के लिए 18 से 27 वर्ष तथा ग्रेड C पदों के लिए अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Published: 13:09pm, 27 Apr 2026

कर्मचारी चयन आयोग Staff Selection Commission द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड C एवं ग्रेड D परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 731 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो 12वीं उत्तीर्ण होने के बाद केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों तथा विभिन्न कार्यालयों में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन हेतु करेक्शन विंडो 20 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा का आयोजन जुलाई से अगस्त 2026 के मध्य संभावित है।

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सर्वप्रथम पंजीकरण करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर स्टेनोग्राफर ग्रेड C एवं D परीक्षा 2026 लिंक पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन पत्र भरने के पश्चात शुल्क जमा कर अंतिम सबमिशन करना होगा। भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना उचित रहेगा।

परीक्षा प्रणाली की दृष्टि से यह भर्ती विशेष मानी जा रही है, क्योंकि इसमें गणित विषय से प्रश्न शामिल नहीं किए गए हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 50 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस से 50 प्रश्न तथा इंग्लिश लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेन्शन से 100 प्रश्न निर्धारित हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा ग्रेड D पदों के लिए 18 से 27 वर्ष तथा ग्रेड C पदों के लिए अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

YuvaSahakar Desk