Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

श्री बीरेश्वर को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी ने गोवा के बिचोली में खोली अपनी 231वीं शाखा

तेजी से विस्तार कर रही सोसाइटी ने तीन राज्यों में मजबूत उपस्थिति का एक और पड़ाव जोड़ा

Published: 12:04pm, 24 Nov 2025

दक्षिण भारत की सबसे तेजी से बढ़ती और प्रमुख सहकारी क्रेडिट संस्थानों में से एक, श्री बीरेश्वर को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी, एक्साम्बा (मल्टी-स्टेट) ने गुरुवार को गोवा के बिचोली में अपनी 231वीं शाखा का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम सोसायटी की सह-संस्थापक और निपानी की विधायक सौ. शशिकला अन्नासाहेब जोल्ले के 56वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया।

श्री अन्नासाहेब शंकर जोल्ले, पूर्व सांसद और जिला सहकारी बैंक बेलगावी के अध्यक्ष द्वारा स्थापित यह सोसाइटी लगातार तीन राज्यों—कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा—में अपनी मजबूत उपस्थिति बढ़ा रही है।

उद्घाटन समारोह में गोवा भाजपा अध्यक्ष दामू जी. नाइक और बिचोली नगरपालिका परिषद की उपाध्यक्ष सौ. दीपा प्रदीप पाल सहित कई अन्य अतिथियों ने भाग लिया।

बिचोली शाखा का उद्घाटन सोसाइटी की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह गोवा के अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण सहकारी वित्तीय सेवाएँ पहुँचाना चाहती है।

YuvaSahakar Desk