Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा अरुणाचल प्रदेश सरकार और ITBP के बीच डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए MoU, स्थानीय दुग्ध किसानों को मिलेगा सुनिश्चित बाजार UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

IBPS क्लर्क भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

IBPS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और भर्ती से जुड़े ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें

Published: 13:31pm, 28 Jul 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS क्लर्क भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

IBPS की ओर से विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन लिंक 1 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसमें रिक्तियों की संख्या, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

अक्टूबर में प्रारंभिक परीक्षा, दिसंबर में मुख्य परीक्षा

जारी अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी। दोनों परीक्षाएं देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी। पात्र अभ्यर्थियों के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) सितंबर 2026 में कराई जा सकती है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है, जबकि चयनित उम्मीदवारों का प्रोविजनल अलॉटमेंट मार्च 2027 में किया जाएगा।

आवेदन शुल्क और जरूरी जानकारी

SC, ST, PwBD, ESM और DESM श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये (GST सहित) निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 850 रुपये (GST सहित) शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से 1 अगस्त से 21 अगस्त 2026 के बीच किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लिकेशन करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी, जिसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

IBPS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और भर्ती से जुड़े ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। फिलहाल केवल शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, इसलिए रिक्तियों की संख्या और विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी के लिए 1 अगस्त को जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

YuvaSahakar Desk