Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

शिवराज सिंह चौहान ने किया NSC के अत्याधुनिक बीज संयंत्र का उद्घाटन, किसानों के लिए शुरू हुआ बीज प्रबंधन 2.0

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा में NSC के अत्याधुनिक सब्जी-पुष्प बीज प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया और पांच अन्य प्लांटों का वर्चुअल लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘बीज प्रबंधन 2.0’ प्रणाली और ऑनलाइन बीज बुकिंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ करते हुए कहा कि NSC किसानों को गुणवत्तायुक्त बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, जिससे देश आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहा है।

Published: 17:44pm, 27 Oct 2025

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री ( Minister of Agriculture and Farmers Welfare) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने सोमवार को पूसा परिसर, नई दिल्ली (New Delhi) में राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) के नए बने अत्याधुनिक सब्जी एवं पुष्प बीज प्रसंस्करण संयंत्र और पैकिंग इकाई का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बरेली, धारवाड़, हसन, सूरतगढ़ और रायचूर स्थित पांच अन्य बीज प्रसंस्करण प्लांट का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।

पूसा के बीज भवन में बने इस नए संयंत्र की क्षमता एक टन प्रति घंटा रखी गई है, जबकि अन्य पांचों इकाइयों की क्षमता चार टन प्रति घंटा है। ये सभी संयंत्र अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनके माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर चौहान ने किसानों के लिए नई पहल ‘बीज प्रबंधन 2.0’ प्रणाली और ऑनलाइन बीज बुकिंग प्लेटफॉर्म का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म से किसान अपनी बीज आवश्यकताओं की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता, सुविधा और उपलब्धता में सुधार होगा।

केंद्रीय मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “छोटे किसानों तक अच्छी क्वॉलिटी के बीज पहुंचाना बेहद जरूरी है। इससे खेती की उत्पादकता और किसानों की आय दोनों में वृद्धि होगी।” उन्होंने बताया कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के दौरान अधिकतर शिकायतें नकली और घटिया बीजों से जुड़ी थीं, इसलिए क्वालिटी बीज उपलब्ध कराने में राष्ट्रीय बीज निगम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “NSC का काम केवल लाभ अर्जित करना नहीं, बल्कि देश के अन्न भंडार भरना और आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली को सशक्त बनाना है।” चौहान ने आगे कहा कि NSC को किसानों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में नवाचार करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक किसान इससे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने निजी कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में भी कदम उठाने पर बल दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्यों के बीज विकास निगमों को भी और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए NSC को एक स्पष्ट रोडमैप बनाकर काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी, NSC की CMD एवं अतिरिक्त सचिव मनिंदर कौर द्विवेदी, संयुक्त सचिव अजीत कुमार साहू सहित मंत्रालय और निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड (NSC) एक मिनीरत्न श्रेणी-I, अनुसूची ‘बी’ की कंपनी है, जो वर्ष 1963 से देशभर में गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

YuvaSahakar Desk