Trending News

आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने गए IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR, 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम यूपी में प्रवक्ता बनने का सपना होगा पूरा, UPESSC ने PGT के 2,607 पदों पर निकाली बंपर भर्ती UP में प्राइमरी टीचर की 12405 वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, भारत भी लिस्ट में, अमेरिकी संसद में अंतिम वोटिंग की तैयारी

शक्ति शर्मा बनी एयर वाइस मार्शल,भारतीय वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ने रचा इतिहास

भारतीय वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी शक्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया है

Published: 12:47pm, 02 Sep 2026

भारतीय वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी शक्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वह भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल अथवा इसके समकक्ष पद प्राप्त करने वाली पहली गैर-चिकित्सा महिला अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2026 को वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ शिक्षा का कार्यभार संभाला।

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा 18 जून 1994 को भारतीय वायु सेना की शिक्षा शाखा में कमीशन हुई थीं। तीन दशकों से अधिक की सेवा के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण संस्थानों क्षेत्रीय वायुसेना केंद्रों कमान मुख्यालयों और वायुसेना मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा और रणनीतिक रक्षा सहयोग को मजबूत करने वाली अनेक पहलों का नेतृत्व किया। इनमें आईआईटी कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में भारतीय वायु सेना की चेयर्स ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना प्रमुख है। इन पहलों ने उच्च शिक्षा अनुसंधान और रक्षा अध्ययन के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया।

शक्ति शर्मा इससे पहले कपूरथला सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य भी रही हैं। वह त्रि-सैन्य सेवा से किसी सैनिक स्कूल की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। उनकी उपलब्धि रक्षा सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है तथा नई पीढ़ी को शान के साथ आसमान छूने की प्रेरणा देती है।

Jitendra