Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली भर्ती, 8 जुलाई तक करें आवेदन

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

Published: 10:19am, 19 Jun 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। जारी अधिसूचना के अनुसार सामान्य वर्ग (UR) के लिए 588, ओबीसी के लिए 390, एससी के लिए 234, एसटी के लिए 144 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 144 पद निर्धारित किए गए हैं। कुल रिक्तियों में 54 बैकलॉग पद भी शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते इंटरव्यू के समय डिग्री या उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करें। अभ्यर्थियों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले प्रीलिम्स परीक्षा, फिर मेंस परीक्षा और अंत में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज तथा इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 तथा मेंस परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित हो सकती है।

वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये बेसिक पे मिलेगा। भत्तों सहित मासिक इन-हैंड सैलरी लगभग 80,000 से 82,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं वार्षिक CTC करीब 21.79 लाख रुपये बताया गया है।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

YuvaSahakar Desk